Source :- LIVE HINDUSTAN
नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में अपने 2025 सीजन की शानदार शुरुआत की है। दोहा के सुहेम बिन हमाद स्टेडियम में हो रहे पुरुष भाला फेंक इवेंट में नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। जोकि उनका करियर बेस्ट थ्रो है।
Neeraj Chopra Doha Diamond League 2025 LIVE : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने डायमंड लीग अभियान की शुरुआत की। भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के दोहा चरण में आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार कर ली और ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90 . 23 मीटर का थ्रो फेंका। उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं, जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं ।
Neeraj Chopra Doha Diamond League 2025 LIVE
11:02 PM: 90 मीटर पार करने से पहले चोपड़ा के शीर्ष पांच थ्रो
89.94 मीटर स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
89.49 मीटर लॉज़ेन डायमंड लीग 2024
89.45 मीटर पेरिस 2024 ओलंपिक – एफ
89.34 मीटर पेरिस 2024 ओलंपिक – क्यू
89.30 मीटर पावो नूरमी गेम्स 2022
10:55 PM: नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले 25वें ओवरऑल खिलाड़ी और इतिहास में तीसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। जूलियन वेबर ने तीसरे प्रयास में 89.06 मीटर थ्रो किया। किशोर जेना 8वें स्थान पर खिसक गए हैं।
10:44 PM: नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया है। यह पहली बार है जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है और इस थ्रो के साथ उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
10:35 PM: किशोर जेना ने अपने पहले प्रयास में 68.07 सेकेंड का समय दर्ज किया और वे टेबल में सबसे नीचे हैं।
10:22 PM: नीरज ने अपने पहले प्रयास में एंडरसन पीटर्स (85.64 मीटर) और जूलियन वेबर (83.82 मीटर) को पीछे छोड़ दिया है।
10:22 PM: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में अपने पहले ही प्रयास में 88.44 मीटर का शानदार थ्रो किया।
10:11 PM: नीरज चोपड़ा का सामना दो बार के विश्व चैम्पियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, चेक गणराज्य के याकूब वाडलेश, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनिया के जूलियस येगो और जापान के रॉडरिक जेंकी डीन से होगा।
10:07 PM: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने सबसे पहले 2018 में डायमंड लीग में भाग लिया था और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 2023 में यहां खिताब जीता और 2024 में दूसरे स्थान पर रहे ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN