Home व्यापार समाचार NCC के शेयर में गिरावट, 52 वीक के लो पर आया भाव,...

NCC के शेयर में गिरावट, 52 वीक के लो पर आया भाव, इस खबर का असर

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NCC और इसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी ओ बी इंफ्रास्ट्रक्चर को दो साल के लिए अपने किसी भी नए टेंडर या बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोक दिया है। यह प्रतिबंध 17 फरवरी 2026 से लागू हो गया है।

NCC Limited Share: एनसीसी लिमिटेड के शेयरों में बुधवार सुबह तेज गिरावट देखने को मिली। 19 फरवरी को ओपनिंग ट्रेड में स्टॉक करीब 5 फीसदी फिसलकर 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में शेयर 136 रुपये तक चला गया, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई। हालांकि सुबह 9:17 बजे के आसपास शेयर 144.05 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद भाव 149.45 रुपये से 3.61 फीसदी नीचे था। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव साफ नजर आया। इस गिरावट की बड़ी वजह कंपनी को मिला डिबारमेंट ऑर्डर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NCC और इसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी ओ बी इंफ्रास्ट्रक्चर को दो साल के लिए अपने किसी भी नए टेंडर या बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोक दिया है। यह प्रतिबंध 17 फरवरी 2026 से लागू हो गया है। जैसे ही यह खबर बाजार में आई, शेयर पर दबाव बढ़ गया और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और कानून के मुताबिक जरूरी कदम उठाएगी। साथ ही NCC ने यह भी स्पष्ट किया कि इस डिबारमेंट का उसके मौजूदा ऑर्डर बुक या चल रहे प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी जो प्रोजेक्ट पहले से मिले हुए हैं, वे सामान्य रूप से चलते रहेंगे। फिर भी निवेशकों को चिंता है कि अगले दो साल तक NHAI के नए प्रोजेक्ट नहीं मिल पाने से भविष्य की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।

कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 36.6 फीसदी घटकर 122.46 करोड़ रुपये रह गया। वहीं रेवेन्यू भी 8.9 फीसदी गिरकर 4,868.29 करोड़ रुपये पर आ गया। कमजोर तिमाही नतीजों और डिबारमेंट की खबर ने मिलकर शेयर पर दोहरा दबाव बना दिया है। पिछले सत्र में भी शेयर 1.77 फीसदी गिरकर 149.45 रुपये पर बंद हुआ था। 52 हफ्तों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शेयर ने 9 जून 2025 को 242 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 27 जनवरी 2026 को 138.50 रुपये का न्यूनतम स्तर देखा गया था। मौजूदा स्तर पर स्टॉक अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से करीब 38 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 9,383.17 करोड़ रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN