Home  लाइफस्टाइल समाचार Navratri Vrat: फलाहार में फटाफट बना लें टमाटर वाले सामक चावल, एनर्जी...

Navratri Vrat: फलाहार में फटाफट बना लें टमाटर वाले सामक चावल, एनर्जी मिलेगी भरपूर

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के व्रतों में पूरे 9 दिन का व्रत हैं तो तीन-चार दिन बाद सुस्ती लगने लगती है और फलाहार करने का मन नहीं करता। ऐसे में ये टमाटर वाले समां के चावल की रेसिपी ना केवल पेट भरेगी बल्कि एनर्जी भी देगी। नोट कर लें रेसिपी।

नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत हैं। तो हर दिन एक जैसे फलाहार खाकर मन भर जाता है। खासतौर पर वर्किंग महिलाएं जिन्हें व्रत के साथ बाकी सारे काम करने होते हैं। उन्हें ऐसे फलाहारी फूड की जरूरत होती है जो उन्हें एनर्जी दे और पेट को भी भरे। ऐसे में सामक के चावल की ये रेसिपी बनाकर ट्राई करें। बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। तो फटाफट बना लें टमाटर वाले समां के चावल की ये रेसिपी।

टमाटर वाले समां के चावल बनाने की सामग्री

एक कप सामक राइस या समां के चावल

ढाई सौ ग्राम पनीर

दो टमाटर

दो चम्मच मूंगफली

सेंधा नमक

जीरा

काली मिर्च

अदरक का टुकड़ा

हरी मिर्च

पानी डेढ़ कप

देसी घी

धनिया

टमाटर वाले समां के चावल बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले समा के चावलों को धोकर पानी में भिगो दें। करीब पंद्रह मिनट इन्हें भीगा रहने दें। इन चावलों को अगर फ्लपी बनाना है तो पहले से भिगोकर रखना जरूरी होता है। करीब आधा घंटा भिगोने से ये परफेक्ट कुक होते हैं।
  • अब पनीर को धोकर चौकोर टुकड़े में काट लें और इन्हें पैन में घी डालकर रोस्ट कर लें। पनीर को हल्का सा गोल्डन कर लें। जिससे टेस्ट बढ़ जाए।
  • पैन में घी डालें और गर्म हो जाने दें।
  • जीरा चटकाएं। साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक को डालकर भून लें।
  • टमाटर को मिक्सी के जार में डालकर पीस कर पेस्ट बना लें।
  • टोमैटो पेस्ट को डालकर भून लें। साथ ही काली मिर्च का पाउडर भी डाल दें।
  • फिर भीगे हुए समा के चावल को डालें और साथ ही डेढ कप पानी डाल दें।
  • नमक स्वादानुसार डालें।
  • ढंककर दस मिनट तक पका लें।
  • बस अब इन चावलों को जब पक जाएं तो ऊपर से फ्राइड पनीर और हरी धनिया छिड़क कर दो मिनट ढंककर छोड़ दें। फिर गर्मागर्म सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN