Home  लाइफस्टाइल समाचार Navratri Day 7 Wishes: ‘काल के मुंह से बचाने वाली…’ नवरात्रि के...

Navratri Day 7 Wishes: ‘काल के मुंह से बचाने वाली…’ नवरात्रि के 7वें दिन लगाएं स्टेटस या अपनों को भेजें शुभकामनाएं

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Chaitra Navratri Day 7 Wishes: चैत्र नवरात्रि का आज सातवां दिन है और आज सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना होगी। इस पावन मौके पर मां की कृपा सब पर बनी रहे इस आशीर्वाद वाले मैसेज भेजकर सबको नवरात्रि के सांतवे दिन की शुभकामना दें या लगाएं व्हाट्सएप पर स्टेटस।

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। दुख, भय,रोग, दोष नष्ट करने वाली मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व होता है। आज के दिन मां कालरात्रि की कृपा अपनों पर बनी रहे इसी आशीर्वाद के साथ अपनों को भेज दें ये शानदार शुभकामना मैसेज। साथ ही लगा लें ये सुंदर लाइनें या टेक्स्ट अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर, सब हो जाएंगे इंप्रेस। नोट कर लें मां कालरात्रि की कृपा से भरे ये मैसेज।

  • या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

नवरात्रि सप्तमी तिथि की शुभकामनाएं

  • एक हाथ में खड्ग, दूसरे में मूसल,

खुले केश,गर्दभ पर बैठ

मां कालरात्रि देती भय से दूर होने का वर

जय मां कालरात्रि

नवरात्रि सप्तमी तिथि की शुभकामनाएं

  • काल के मुंह से बचाने वाली

दुष्ट संहारिणी नाम तुम्हारा

महा चंडी तेरा अवतार

कालरात्रि जय जय महाकाली

नवरात्रि सप्तमी तिथि की शुभकामनाएं

  • पृथ्वी और आकाश पर सारा

महाकाली है तेरा पसारा

खंडा खप्पर रखने वाली

दुष्टों का लहू चखने वाली

जय जय महाकाली

नवरात्रि सप्तमी तिथि की शुभकामनाएं

  • सब जगह देखूं तेरा नजारा

सभी देवता सब नर नारी

गावे स्तुति सभी तुम्हारी

जय हो कालरात्रि

सप्तमी तिथि कि शुभकामनाएं

  • ना कोई चिंता रहे ना बीमारी

ना कोई गम ना संकट भारी

उस पर कभी कष्ट ना आवे

महाकाली मां जिसे बचावे

नवरात्रि सप्तमी की शुभकामनाएं

  • जब भक्त मां के दर्शन पाएं,

अपने सोए भाग्य जगाए

जो अपने मन को भक्ति में लगाए

जीवन के वह सारे सुख पाए

नवरात्रि सप्तमी की शुभकामनाएं

  • अंधकार को चीर कर, फैलाती हैं जो प्रकाश,

श्रद्धा से जो शीश झुकाए, हो दुखों का पूर्ण विनाश।

जय माता दी!

नवरात्रि सप्तमी तिथि की शुभकामनाएं

  • नकारात्मकता दूर हो, साहस का हो संचार,

मां कालरात्रि खोल दें, खुशियों के सब द्वार।

जय माता दी!

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

  • हल्की सी मुस्कान से ब्रह्मांड रचने वाली मां कालरात्रि,

आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दें।

नवरात्रि के सांतवे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN