Source :- LIVE HINDUSTAN
Navratri 2026 Day 8 Wishes: नवरात्रि का आठवां दिन यानि महागौरी की पूजा और आराधना। अष्टमी तिथि को मां की पूजा के साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। इस पावन मौके पर अपनों को भेजनी है शुभकामनाएं तो यहां से चुनें बेस्ट महागौरी के आशीर्वाद वाले मैसेज और शायरी।
26 मार्च को चैत्र नवरात्रि का आठवां यानी अष्टमी तिथि मनाया जाएगा। दुर्गा के आठवें स्वरुप महागौरी की पूजा की जाएगी। काफी सारे लोग अष्टमी तिथि को कंजक यानी कन्या पूजन भी करते हैं। इस पावन मौके पर मां का आशीर्वाद सब पर बना रहे और यहीं शुभकामना दोस्तों, परिजनों, परिचितों और रिश्तेदारों को देना चाहते हैं तो भेज दें यहां से चुनकर बेहतरीन टॉप 16 मैसेज।
Ashtami Wishes In Hindi
1) दुर्गा अष्टमी की यह खुशियां आपके जीवन को आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भर दे। आपको दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2) मां दुर्गा आपके जीवन को अनगिनत खुशियों से रोशन करें।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3) महागौरी नाम है तेरा
शरणागत का कष्ट काटना काम है तेरा
दुर्गा अष्टमी पर सब तुमको ध्याएं
तेरी पूजा कर अपनी बिगड़ी बनाएं
चैत्र दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
4) भक्त बोल तू क्या सोच रहा
महागौरी की जय-जयकार बोल रहा
प्रेम से बोलो जय माता दी
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
5) महागौरी जगत की माता
खोले भक्तों के लिए ममता का पिटारा
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
6) जय महागौरी जगत की माया
जया उमा भवानी जय महामाया
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
7) जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हे हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से विनती
की आपकी हर मनोकामना हो पूरी
अष्टमी तिथि की शुभकामनाएं
8) सच्चा है मां का दरबार
मैया सब पर दया करती समान
मैया है मेरी शेरोंवाली
शान है मां की बड़ी निराली
अष्टमी तिथि की शुभकामनाएं
9) मां की आराधना का यह पर्व है
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं
बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं।
अष्टमी तिथि की शुभकामनाएं
10) मां भरती झोली खाली
मां अम्बे वैष्णो वाली
मां संकट हरने वाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां के सभी भक्तो को
दुर्गा अष्टमी की मुबारकबाद
11) चांद की चांदनी, बसंत की बहार
फूलो की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार
12) पग पग में फूल खिले
खुशी आप सबको इतनी मिले
कभी न हो दुखों का सामना
दुर्गा अष्टमी की आपको शुभकामनाएं
13) शेरों वाली मैया के दरबार में
दुःख दर्द मिटाये जाते हैं
जो भी दर पर आते हैं
शरण में ले लिए जाते हैं
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2026
14) हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊ
चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊ
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2026
15) मां की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता हैं
जो भी जाता है माँ के दरबार में
कुछ ना कुछ जरूर मिलता हैं।
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2026
16) दूर की सुनती है
मां पास की सुनती है
मां तो आखिर मां है
मां तो हर मजबूर की सुनती हैं।
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2026
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



