Home  लाइफस्टाइल समाचार Navratri 2026 Day 5 Wishes: मां स्कंदमाता के आशीर्वाद से चमकेगी किस्मत,...

Navratri 2026 Day 5 Wishes: मां स्कंदमाता के आशीर्वाद से चमकेगी किस्मत, अपनों को भेजें टॉप 10 शुभकामनाएं

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन हम मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। मां स्कंदमाता ममता की देवी मानी जाती है, जो बुद्धि, सुख-समृद्धि भी देती हैं। मां स्कंदमाता के पावन दिन पर अपने खास लोगों को चुनिंदा बधाई संदेश भेजें। 

चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है और इस दिन उनकी उपासना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय को युद्ध के लिए तैयार करने वाली और उन्हें अपनी गोद में स्थान देने वाली मां स्कंदमाता का ये स्वरूप ममता और शक्ति का माना जाता है। माता रानी सिंह पर विराजमान रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं। उनकी ऊपरी दाहिनी भुजा में बाल स्वरूप कार्तिकेय विराजमान हैं, जबकि निचली दाहिनी भुजा में वे कमल का फूल रहता है। ऊपरी बाईं भुजा से वे भक्तों को वरदान देती हैं और निचली बाईं भुजा में भी कमल का फूल सुशोभित रहता है। उनके इस स्वरूप के दर्शन मात्र से ही मन को शांति और आनंद की अनुभूति होती है। ऐसा कहा जाता है कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से संतान संबंधी कष्ट दूर होते हैं और ज्ञान, बुद्धि की प्राप्ति होती है। आज नवरात्रि के 5वें दिन पर मां स्कंदमाता की विधि के अनुसार पूजा करें और अपने खास लोगों को माता रानी के शुभ संदेशों के साथ बधाई दें।

नवरात्रि के 5वें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं-

1-

जय तेरी हो स्कंदमाता

पांचवां नाम तुम्हारा आता

सारे जग की पालन हारी

जग जननी सब की महतारी

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं।

2-

मां स्कंदमाता का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से भर दें।

हर दिन नई उम्मीद और सफलता लेकर आए।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

3-

दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर,

मां की ये छवि निराली, मां स्कंदमाता आपके घर लाएं खुशहाली।

जय मां स्कंदमाता, चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं।

4-

मां स्कंदमाता की कृपा से हर अधूरी इच्छा पूरी हो जाए,

जीवन की हर राह आसान नजर आए।

नवरात्रि का ये दिन आपके लिए शुभ संकेत लाए।

5-

मां स्कंदमाता आपके हर कदम को सही दिशा दें,

जहां मेहनत रंग लाए और किस्मत साथ निभाए।

नवरात्रि की शुभकामनाएं।

6-

मां स्कंदमाता की कृपा से दिल में विश्वास बना रहे,

और हर दिन सफलता की ओर बढ़ता जाए।

आपका हर प्रयास सफल हो।

जय मां स्कंदमाता, चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं।

7-

स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं,

सुख समृद्धि और खुशियां लाएं,

मुसीबत और परेशानियां आंखे चुराएं,

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं

8-

मां स्कंदमाता आपके जीवन में सुकून और संतुलन लाएं,

जहां हर खुशी दिल से महसूस हो।

नवरात्रि का ये दिन मंगलमय हो।

9-

इस पावन दिन मां स्कंदमाता आपकी राहों को आसान करें,

और हर मोड़ पर खुशियां आपका इंतजार करें।

नवरात्रि की शुभकामनाएं।

10-

रूठी है तो मना लेंगे, पास अपने बुला लेंगे

मैया है वो दिल की भोली, श्रद्धा के फूल उन्हें चढ़ा देंगे।

जय मां स्कंदमाता, चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN