Home  लाइफस्टाइल समाचार Mushroom Soup Recipe: 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा मशरूम का...

Mushroom Soup Recipe: 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा मशरूम का टेस्टी सूप, चाव से खाएंगे बच्चे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मशरूम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन लोग इसे खाना कम पसंद करते हैं। अगर आपके घर में लोग इसकी सब्जी नहीं खाते हैं, तो सूप बनाकर खिलाइये। मशरूम सूप बच्चों से बूढ़ों तक सभी बड़े चाव से पिएंगे। चलिए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं।

Mushroom Soup Recipe: मशरूम हर किसी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादातर लोग इसकी सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। जो लोग नॉन-वेज खाना पसंद नहीं करते हैं, उन्हें मशरूम खाना भी अच्छा नहीं लगता है। अगर आपके घर में भी लोग मशरूम नहीं खाते हैं, तो उन्हें इसका सूप बनाकर खिलाएं। मशरूम में विटामिन B2, B3, B5, B9, D, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, तांबा, फाइबर व अन्य तत्व होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। मशरूम सूप काफी टेस्टी बनता है और इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। सूप बच्चों से बूढ़ों तक सभी लोग चाव से पिएंगे, चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं।

मशरूम सूप बनाने की सामग्री

ताजा मशरूम – 250 ग्राम (बारीक कटा हुआ)

मक्खन – 2 बड़े चम्मच

प्याज – 1 मीडियम साइज (बारीक कटा हुआ)

लहसुन – 4-5 कलियां (कुटी हुई)

मैदा – 1 बड़ा चम्मच

दूध – 1 कप

फ्रेश क्रीम – 3 बड़े चम्मच

वेजिटेबल स्टॉक/पानी – 2 कप

काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

ताजा क्रीम – 1 बड़ा चम्मच

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

बनाने की तरीका

सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर साफ करें और 4 टुकड़ों में काट लें। एक पैन में मक्खन गर्म करें और इसमें प्याज-लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें कटे हुए मशरूम डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं, जब तक मशरूम का पानी न निकलने लगे। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच मैदा डालें और इसे चलाते हुए क्रीमी टेक्सचर में बना लें। अब आप इसमें पानी और वेजिटेबल स्टॉक डालें और धीमी आंच में पकाएं। इसे 4-5 मिनट तक पकने दें, जिससे मशरूम गल जाए। जब मशरूम पक जाए, तब इसे ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा करने के बाद इसे मिक्सी में पीसकर प्यूरी बनाएं और फिर से पैन में डालकर गर्म करें। अब इसमें फ्रेश क्रीम और दूध डालकर मीडियम आंच में पकने दें। इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और फिर चलाते हुए गैस बंद करें। अब सर्विंग सूप बाउल में मशरूम सूप निकालें और ऊपर से हरी धनिया डालकर गार्निश करें। बस आपका क्रीमी मशरूम सूप बनकर तैयार है और इसे गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN