Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज ‘नष्ट’ हो गए हैं और डूब गए हैं और इनमें से कुछ बड़े और अहम थे।
ईरान के खिलाफ अमेरिका और ईरान का ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसके तहत नौसेना के बेस, सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के दफ्तर, IRGC यानी इरान रिवॉल्युशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के मुख्यालय समेत कई ठिकाने शामिल हैं। वहीं, ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।
ईरानी नौसेना के जहाज नष्ट, ट्रंप ने किया दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज ‘नष्ट’ हो गए हैं और डूब गए हैं और इनमें से कुछ बड़े और अहम थे। ट्रंप ने कहा कि ईरान के बाकी सैन्य पोत भी ‘जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैरते नजर आएंगे!’ राष्ट्रपति ने कहा कि एक अन्य हमले में ईरान का नौसेना मुख्यालय ‘लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया’।
अमेरिका ने ईरान पर इन हथियारों से की मार
हवाई हमले और लड़ाकू विमान
B-2 स्टील्थ बॉम्बर
F-35 स्टील्थ फाइटर
F-22 स्टील्थ फाइटर
F-18 फाइटर जेट
F-16 फाइटर जेट
A-10 अटैक जेट (ग्राउंड अटैक)
EA-18G इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट
ड्रोन और निगरानी प्रणाली
MQ-9 रीपर ड्रोन
लुकास (Lucas) ड्रोन
RC-135 टोही विमान (जासूसी विमान)
P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (समुद्री गश्ती)
एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट (AWACS)
मिसाइल और डिफेंस सिस्टम
THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम
पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल सिस्टम
M-142 हिमार्स (हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम)
काउंटर-ड्रोन सिस्टम (ड्रोन रोधी प्रणाली)
नौसैनिक शक्ति
परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमान वाहक पोत
गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर (विध्वंसक युद्धपोत)
रिफ्यूलिंग शिप्स (ईंधन भरने वाले जहाज)
लॉजिस्टिक्स और अन्य
C-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान
C-130 कार्गो विमान
रिफ्यूलिंग टैंकर एयरक्राफ्ट (हवा में ईंधन भरने वाले विमान)
एयरबोर्न कम्युनिकेशन रिले (संचार प्रणाली)
बातचीत के लिए तैयार है इजरायल, अमेरिकी अधिकारी का दावा
न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, ईरान में ‘संभावित नए नेतृत्व’ ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका और इजराइली बलों के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता एवं उसके अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप आखिरकार बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल सैन्य अभियान बिना रुके जारी है। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि ईरान का संभावित नया नेता कौन है या बातचीत की कथित इच्छा उसने किस तरह जाहिर की। ट्रंप ने रविवार को ‘द अटलांटिक’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह ईरान के नये नेतृत्व से बात करने की योजना बना रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



