Home  लाइफस्टाइल समाचार Motivational Shayari: हौसले को उड़ान देते हैं मोटिवेशनल मैसेज, यहां पढ़िए 20...

Motivational Shayari: हौसले को उड़ान देते हैं मोटिवेशनल मैसेज, यहां पढ़िए 20 शायरियां

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोटिवेशनल मैसेज व्यक्ति को निराशा से बाहर निकालने और अपने लक्ष्यों के प्रति एक्टिव कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 मोटिवेशनल मैसेज जो स्टेटस अपडेट करने में भी आपके काम आ सकते हैं।  

जिंदगी में कई बार आपको छोटे से हौसले की जरूरत होती है। हर सुबह एक नई उम्मीद, नया उमंग, नया जोश और नई चुनौतियां लेकर आती है। ऐसे में एक छोटा मैसेज ही कमाल कर सकता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 मोटिवेशनल मैसेज, जो आप अपनों के साथ सुबह के समय शेयर कर सकते हैं। अगर आप सुबह के समय अपना स्टेटस भी अपडेट करना चाहते हैं को यहां दिए मैसेज आपके काम आ सकते हैं। पढ़िए

1) मत बैठ थक कर ऐ मुसाफिर,

मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।

2) परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन,

ये फैले हुए उनके पंख बोलते हैं,

वो लोग खामोश रहते हैं अक्सर,

जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।

3) वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,

इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे।

4) सामने हो मंजिल तो रास्ते ना मोड़ना,

जो भी मन में हो वो सपना ना तोड़ना।

5) डूबकर मेहनत करो अपने आज पर,

ताकि कल जब उभरो तो सबसे अलग निखरो।

6) पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादों को,

उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं होते।

7) बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता,

बिना कुछ किए जय-जयकार नहीं होता।

8) निगाहों में मंजिल थी,

गिरे और गिरकर संभलते रहे,

हवाओं ने बहुत कोशिश की,

मगर चिराग तूफानों में भी जलते रहे।

9) काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,

हर कदम चलो ऐसा कि निशान बन जाए।

10) ऊंचे ख्वाबों के लिए दिल की गहराई से काम करना पड़ता है,

यूं ही नहीं मिलती सफलता किसी को,

मेहनत की आग में दिन-रात जलना पड़ता है।

11) मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं,

जिनके सपनों में जान होती है,

पंखों से कुछ नहीं होता,

हौसलों से उड़ान होती है।

12) राह संघर्ष की जो चलता है,

वो ही संसार को बदलता है,

जिसने रातों से है जंग जीती,

सुबह सूर्य बनकर वही चमकता है।

13) खोल दे पंख मेरे,

कहता है परिंदा,

अभी और उड़ान बाकी है,

जमीन नहीं है मंजिल मेरी,

अभी पूरा आसमान बाकी है।

14) जीत की खातिर बस जुनून चाहिए,

जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए।

15) मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,

हर पहलू जिन्दगी का इम्तिहान होता है।

16) गिरना भी अच्छा है,

औकात का पता चलता है,

बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को,

तो अपनों का पता चलता है।

17) लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

18) मंजिलें क्या हैं,

रास्ता क्या है?

हौसला हो तो फासला क्या है?

19) जो मुस्कुरा रहा है,

उसे दर्द ने पाला होगा,

जो चल रहा है,

उसके पांव में छाला होगा।

20) सीढ़ियों की जरूरत उन्हें है जिन्हें छत तक जाना है,

मेरी मंजिल तो आसमान है, रास्ता खुद ही बनाना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN