Home मनोरंजन समाचार Met Gala 2025: हाथों में हाथ लिए पहुंचे प्रियंका-निक, ‘निक जीजू’ की...

Met Gala 2025: हाथों में हाथ लिए पहुंचे प्रियंका-निक, ‘निक जीजू’ की इस हरकत ने जीता फैंस का दिल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/05/06/1200x900/Nick_Jonas_and_Priyanka_Chopra_1746497226601_1746497232975.jpg

Met Gala 2025 Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मेट गाला में हाथों में हाथ लिए पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 07:38 AM
share Share
Follow Us on
Met Gala 2025: हाथों में हाथ लिए पहुंचे प्रियंका-निक, 'निक जीजू' की इस हरकत ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ‘मेट गाला 2025’ में पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर अपने पति के साथ बाल्मेन और बुल्गारी (Balmain and Bvlgari) का लेटेस्ट हाई एंड कलेक्शन फ्लॉन्ट किया। प्रियंका चोपड़ा की मेट गाला 2025 में रेड कार्पेट पर यह पांचवीं वॉक थी। वह ओलिवर रोस्टिंग के डिजाइन किए चिक पोल्का डॉट सूट ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इस अवतार में फैंस को हॉलीवुड के उस दौर का पॉपुलर अवतार याद दिला दिया।

हाथों में हाथ लिए पहुंचे प्रियंका-निक

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल जिस अंदाज में वह अपनी पत्नी की उनके आउटफिट को लेकर हेल्प करते दिखे, उनसे फिर एक बार उन्हें एक आदर्श पति साबित कर दिया। निक जोनस इस इवेंट में अपनी पत्नी के साथ मैचिंग कलर के आउटफिट में पहुंचे थे। कपल हाथों में हाथ लिए कार्पेट पर पहुंचे तो पापाराजी की नजरें उन पर रुक गईं। एक खूबसूरत पल वो भी आया जब इवेंट में शामिल होने से पहले निक जोनस ने आउटफिट को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मदद की।

‘निक जीजू’ की इस अदा ने जीता दिल

विदेशी पापाराजी भी निक जोनस को ‘निक जीजू’ कहकर ही संबोधित कहते नजर आए। एक वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में भारी बारिश साफ देखी जा सकती है और इसी वीडियो में निक जोनस बार-बार प्रियंका चोपड़ा का आउटफिट ठीक करते दिखाई पड़े। बात प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट की करें तो वह पहली बार साल 2017 में मेट गाला में निक के साथ वॉक करती नजर आई थीं। वीडियो में पापाराजी को बार-बार प्रियंका चोपड़ा से सोलो तस्वीरें खिंचवाने की विनती करते देखा जा सकता है, लेकिन उन्होंने ज्यादातर पोज निक के साथ ही दिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN