Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/ranim_1769734426931_1769734438580_1771029948054.jpg‘मर्दानी 3’ की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ हुआ है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ से है।
Mardaani 3 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे वक्त से बज बना हुआ था। इस फिल्म के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में रानी ने एक बार फिर से अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। ऐसे में ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के दमदार अंदाज के साथ रानी की ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘मर्दानी 3’ ने भले ही धीमी रफ्तार के साथ अपनी शुरुआत की, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब ‘मर्दानी 3’ के शुक्रवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 15वें दिन कितना कमा डाला।
अब शाहिद से है टक्कर
‘मर्दानी 3’ की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ हुआ है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ से है। ऐसे में कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।
15वें दिन कर डाली इतनी कमाई
‘मर्दानी 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म लाखों ही कमा पाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 0.60 लाख रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 41.50 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन
| डे 1 | 4 करोड़ रुपये |
|---|---|
| फर्स्ट वीक | 26.3 करोड़ रुपये |
| सेकेंड वीक | 14.6 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 0.60 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 41.50 करोड़ रुपये |
एक नजर डालते हैं ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ के कलेक्शन पर भी
‘मर्दानी’
साल 2014 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ बनकर रानी ने पर्दे पर काफी बवाल काटा था और बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था।
बजट: 20 करोड़
कुल नेट कलेक्शन (भारत): 35.65 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 59.30 करोड़
नतीजा: हिट
‘मर्दानी 2’ (2019) की रिपोर्ट
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ के बाद साल 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई। ‘मर्दानी 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसमें भी रानी ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया था और पर्दे पर छा गई थीं।
बजट: 30 करोड़
कुल नेट कलेक्शन (भारत): 47.35 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 67.00 करोड़
नतीजा: हिट
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


