Home मनोरंजन समाचार Mardaani 3 Box Office Day 13: हार मानने को तैयार नहीं ‘शिवानी...

Mardaani 3 Box Office Day 13: हार मानने को तैयार नहीं ‘शिवानी शिवाजी रॉय’, बुधवार को कर डाली इतने करोड़ की कमाई

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/mardaani3_1769755387374_1769755396363_1770859256653.jpg

संक्षेप:

‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के शानदार अंदाज के साथ रानी की ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की शुरुआत भले ही काफी धीमी रही,लेकिन इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब ‘मर्दानी 3’ के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के रिलीज का दर्शकों को काफी वक्त से इंतजार था। इस फिल्म में रानी के फैंस उन्हें एक बार फिर से दमदार रोल में देखने के लिए काफी बेताब थे। ऐसे में पावर-पैक्ड परफॉरमेंस और ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के शानदार अंदाज के साथ रानी की ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की शुरुआत भले ही काफी धीमी रही,लेकिन इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब ‘मर्दानी 3’ के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 13वें दिन कितना कमा डाला।

बुधवार को क्या रहा ‘मर्दानी 3’ का हाल?

‘मर्दानी 3’ की दमदार कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ हुआ है। ऐसे में कमाई पर असर देखने को मिला है। अब बात करें ‘मर्दानी 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, बुधवार को बॉक्स ऑफिस इसकी कमाई अच्छी रही। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 39.80 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

डे 1 4 करोड़ रुपये
फर्स्ट वीक 26.3 करोड़ रुपये
डे 8 1.85 करोड़ रुपये
डे 9 3.5 करोड़ रुपये
डे 10 4.25 करोड़ रुपये
डे 11 1.2 करोड़ रुपये
डे 12 1.6 करोड़ रुपये
डे 13 1.10 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 39.80 करोड़ रुपये

एक नजर डालते हैं ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ के कलेक्शन पर भी

‘मर्दानी’ :

साल 2014 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ बनकर रानी ने पर्दे पर काफी बवाल काटा था और बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था।

बजट 20 करोड़
कुल नेट कलेक्शन (भारत) 35.65 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस 59.30 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर हिट

‘मर्दानी 2’:

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ के बाद साल 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई। ‘मर्दानी 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसमें भी रानी ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया था और पर्दे पर छा गई

बजट 30 करोड़
कुल नेट कलेक्शन (भारत) 47.35 करोड़
वावर्ल्डइड ग्रॉस 67.00 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर हिट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN