Home मनोरंजन समाचार Mardaani 3 Box Office Day 10: ‘बॉर्डर 2’ की आंधी के बीच,...

Mardaani 3 Box Office Day 10: ‘बॉर्डर 2’ की आंधी के बीच, दूसरे रविवार को ‘मर्दानी 3’ ने लगाई दहाड़, कर डाली शानदार कमाई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/sunm_1770223092066_1770223100080_1770597362197.jpg

संक्षेप:

‘मर्दानी 3’ फिल्म में हर कोई रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, ‘मर्दानी 3’ का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ हुआ है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में पावर-पैक्ड परफॉरमेंस और ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के दमदार अंदाज के साथ रानी की ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ‘मर्दानी 3’ की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन बाद में इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब ‘मर्दानी 3’ के रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन कितना कमा डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने छापे इतने करोड़

‘मर्दानी 3’ फिल्म में हर कोई रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। वहीं, ‘मर्दानी 3’ का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ हुआ है। ऐसे में कमाई पर असर देखने को मिला है। फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो गए हैं। अब बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, रविवार को बॉक्स ऑफिस इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 4.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 35.65 करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें:रविवार को ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, कर डाली इतने करोड़ की कामई

डे वाइज देखें ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

डे वन 4 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 26.3 करोड़ रुपये
9वें दिन 3.5 करोड़ रुपये
10वें दिन 4.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 35.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN