Home मनोरंजन समाचार Main Vaapas Aaunga : मैं वापस आऊंगा टीजर देखकर लोगों को आई...

Main Vaapas Aaunga : मैं वापस आऊंगा टीजर देखकर लोगों को आई लव आज कल की याद, जानें ट्विटर रिव्यू

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/dilj_1773403663272_1773403680623.jpg

दिलजीत दोसांझ, वेदांग राणा और शरवरी वाघ की फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर रिलीज हो गया है और जानें इस पर लोगों के क्या रिएक्शन आ रहे हैं।

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग राणा लीड रोल में हैं। रिलीज होते ही टीजर छा गया है। टीजर में ना सिर्फ एक्टर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस की झलक बल्कि ए आर रहमान के म्यूजिक का भी जादू दिखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है टीजर में

टीजर में आप देखेंगे कि इसमें एक बूढ़े आदमी(नसीरुद्दीन शाह) की रोमांटिक स्टोरी दिखाई गई है जो वह 78व साल से अपने साथ लेकर चल रहे हैं। उनके पोते (दिलजीत दोसांझ) उनके साथ बैठते हैं और फिर शुरू होती है एक लव स्टोरी की।

लोगों के रिएक्शन

अब टीजर को मिल रहे रिएक्शन की बात करें तो इसे वैसे तो ज्यादातर लोग पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ को इसमें लव आज कल की झलक दिख रही है। लव आज कल इम्तियाज की ही फिल्म थी जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और गिसेली मोंटेरियो लीड रोल में थे।

एक ने लिखा कि लव आज कल वंस अगेन। वह लव आज कल को अलग-अलग टाइटल्स से बनाते हैं। वहीं एक ने लिखा कि इम्तियाज अली की एक और पोएटिक फिल्म। वहीं एक ने लिखा कि इम्तियाज और पंजाब की कभी खत्म ना होने वाली लव स्टोरी। एक ने लिखा कि इम्तियाज, दिलजीत और ए आर रहमान जब साथ आएंगे तो मतलब एक ब्लॉकबस्टर आने को तैयार है।

इम्तायज ने टीजर को लेकर क्या कहा

टीजर को लेकर इम्तियाज ने कहा, ‘क्या प्यार खो सकता है? क्या किसी के दिल से घर को छीना जा सकता है? सबसे बड़ी स्टोरी है माइग्रेशन की। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे इस स्टोरी को बताने का मौका मिला।’

इम्तियाज ने यह भी कहा कि भले ही फिल्म फिक्शनल है, लेकिन फिल्म रियल लाइफ इवेंट्स पर आधारित है जो लोगों के साथ पार्टिशन के दौरान हुई। उनके मुताबिक पास्ट हमेशा प्रेजेंट रहता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

मैं वापस आऊंगा की बात करें तो यह मूवी 12 जून 2026 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म अकेले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी टक्कर है जवानी तो इश्क होना है से है।

दरअसल, पहले है जवानी तो इश्त होना है 5 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन यश की फिल्म टॉक्सिक ने अपनी रिलीज डेट को 19 मार्च से बदल कर 4 जून कर दिया। बस इस अनाउंसमेंट के बाद वरुण की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने अपनी मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN