Home टेक न्यूज़ M5 Max के साथ आया Apple का अब तक का सबसे पावरफुल...

M5 Max के साथ आया Apple का अब तक का सबसे पावरफुल MacBook Pro, भारत में इतनी है कीमत

52
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने नए M5 Pro और M5 Max चिप्स के साथ MacBook Pro लॉन्च किया है, जिसमें 30 प्रतिशत तक तेज परफॉर्मेंस और बेहतर AI प्रोसेसिंग का दावा किया गया है। आइए आपको इसकी कीमत बताते हैं। 

टेक ब्रैंड Apple ने iPhone 17e के बाद अब अपने लेटेस्ट MacBook Pro मॉडल्स नए M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स के साथ लॉन्च कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्रो-लेवल मॉनीटर लाइनअप में भी बदलाव करते हुए नए Studio Display और Studio Display XDR मॉडल्स पेश किए हैं। ये लॉन्च 4 मार्च को होने वाले कंपनी के बड़े इवेंट से ठीक पहले हुए हैं।

सम्बंधित सुझाव

नए MacBook Pro मॉडल्स में सबसे बड़ा बदलाव M5 Pro और M5 Max चिप हैं। दोनों चिप्स में 18-कोर CPU दिया गया है, जिसमें 6 ‘सुपर कोर’ शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के सबसे तेज CPU कोर हैं। बाकी 12 कोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे हैवी वर्कलोड को ज्यादा एफिशिएंसी के साथ संभाल सकें। Apple के मुताबिक, ये नए चिप्स पिछली पीढ़ी की तुलना में 30 प्रतिशत तक तेज परफॉर्मेंस देते हैं।

अब पहले से तेज होगी AI प्रोसेसिंग

AI पर भी इस बार खास ध्यान दिया गया है। M5 Pro और M5 Max में वही Neural Accelerator मिलता है जो बेस M5 SoC में मौजूद है। कंपनी का कहना है कि Large Language Model (LLM) प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग M4 Pro और M4 Max की तुलना में 4 गुना तक तेज हो गई है। वहीं, इमेज जेनरेशन की स्पीड M1 Pro और M1 Max के मुकाबले 8 गुना तक बेहतर बताई गई है। यह अपग्रेड खास तौर पर उन क्रिएटर्स और डेवलपर्स के लिए काम का होगा जो AI टूल्स की मदद से काम करते हैं।

सम्बंधित सुझाव

ग्राफिक्स में भी बड़ा सुधार देखने को मिलता है। Apple का दावा है कि नए MacBook Pro मॉडल्स में 50 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस मिलती है। इससे मोशन डिजाइनर्स और 3D आर्टिस्ट्स कॉम्प्लिकेटेड 3D सीन को रियल-टाइम में एडिट और रेंडर कर सकेंगे।

ऐसे हैं नए MacBook Pro के बाकी फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो MacBook Pro दो साइज- 14 इंच और 16 इंच में उपलब्ध है। दोनों में Liquid Retina XDR पैनल दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है। हाई ब्राइटनेस और एक्युरेट कलर रिप्रोडक्शन इसे प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। स्टोरेज स्पीड को भी दोगुना बताया गया है। M5 Pro मॉडल 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि M5 Max मॉडल में 2TB स्टोरेज स्टैंडर्ड मिलता है।

भारत में इतनी रखी गई है कीमत

कीमत की बात करें तो भारत में MacBook Pro (M5 Pro) की शुरुआती कीमत 2,49,900 रुपये रखी गई है। वहीं M5 Max वेरिएंट की कीमत 3,99,900 रुपये है। दोनों मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होंगे।

स्टूडियो डिस्प्ले लाइनअप भी अपग्रेड

MacBook Pro के साथ Apple ने अपने Studio Display लाइनअप को भी अपडेट किया है। बेस Studio Display में अब 12-मेगापिक्सल का Centre Stage कैमरा दिया गया है। यह 27 इंच Retina डिस्प्ले के साथ आता है और P3 वाइड कलर स्पेक्ट्रम को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है।

वहीं Studio Display XDR ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 27 इंच 5K XDR पैनल मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। यह P3 के अलावा Adobe RGB कलर गॉमेट को भी सपोर्ट करता है। रिफ्रेश रेट 47Hz से 120Hz के बीच स्विच कर सकता है, जिससे स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।

भारत में इतनी रखी गई है कीमत

भारत में Studio Display की कीमत 1,89,900 रुपये है, जबकि Studio Display XDR के लिए 3,99,900 रुपये चुकाने होंगे। कुल मिलाकर, Apple का यह नया लाइनअप साफ संकेत देता है कि कंपनी प्रोफेशनल और AI-ड्रिवन वर्कफ्लो को ध्यान में रखकर अपने इकोसिस्टम को और मजबूत बना रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN