Home  लाइफस्टाइल समाचार LPG,PNG,CNG या LNG क्या आपको पता है इन चारों में अंतर? सिंपल...

LPG,PNG,CNG या LNG क्या आपको पता है इन चारों में अंतर? सिंपल भाषा में समझें

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Difference Between LPG, PNG, LNG Or CNG: आजकल जहां देखों लोग एलपीजी और पीएनजी गैस की बात कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर सीएनजी, पीएनजी, एलपीजी और एलएनजी गैस क्या होती है। सिंपल भाषा में समझें चारों के बीच का जरूरी अंतर

एलपीजी गैस का इस्तेमाल को खाना बनाने के लिए होता है, ये सभी जानते हैं लेकिन इन दिनों कई तरह के गैस की चर्चा सुनने को मिल रही। खासतौर पर पीएनजी (PNG) का नाम लोगों की जुबान पर है। अब आप सीएनजी और पीएनजी नाम सुनकर कंफ्यूज ना हो जाए इसलिए जानें आखिर एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एलएनजी के बीच क्या अंतर है।

एलपीजी क्या है

एलपीजी यानि लिक्विड पेट्रोलियम गैस, इसमे ब्यूटेन और प्रोपेन गैसों का मिक्सचर होता है और ये घरों में कुकिंग और हीटिंग के लिए यूज होती है।

पीएनजी क्या है

पीएजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस, ये गैस एलपीजी की जगह यूज करने का ऑप्शन है। ये एक सिंपल नेचुरल गैस है जो डायरेक्ट पाइप के जरिए घर, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रीज वगैरह में सप्लाई होती है। पीएनजी के लिए बहुत बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती और ये बस किसी पानी की सप्लाई की तरह काम करती है। जिसमे कंज्यूमर जितनी गैस का इस्तेमाल करते हैं मीटर के हिसाब से उतना पेमेंट करना होता है।

CNG (सीएनजी) क्या है

सीएनजी का मतलब है कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस। ये गैस काफी कॉमन है। इसका इस्तेमाल गाड़ियों में फ्यूल के तौर पर किया जाता है। पेट्रोल-डीजल से होने वाले धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए इस गैस का यूज किया जाता है क्योंकि इससे बहुत कम हानिकारक वेस्ट निकलता है। इसीलिए अब लोग ज्यादा सीएनजी वाली गाड़ियों को खरीद रहे हैं। बता दें कि सीएनजी एक नेचुरल गैस है जो हाई प्रेशर पर कंप्रेस कर सिलेंडर में स्टोर की जाती है।

एलएनजी (LNG) क्या है

एलएनजी का नाम हो सकता है आपने पहले ना सुना हो! एलएनजी यानि लिक्विफाइड नेचुरल गैस जो इंडिया की एनर्जी सप्लाई चेन में खास रोल निभाती है। LNG एक नेुचरल गैस है जिसे -162 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया जाता है, जिससे ये लिक्विड फार्म में बदल जाती है और इसका वॉल्यूम भी बदलकर कम हो जाता है। उदाहरण के लिए समझें तो मान लीजिए अगर 600 लीटर नेचुरल गैस है तो उसे ठंडा कर बहुत कम वॉल्यूम में बदल दिया जाता है और मात्र एक लीटर के कंटेनर में ही समा जाएगी। यहीं ठंडी नेचुरल गैस ही एलएनजी होती है। इसका इस्तेमाल नॉर्मल घर के कामों के नहीं होता बल्कि ये ट्रांसपोर्टेशन को आसान बनाने के लिए होता है। समुद्री रास्ते, बॉर्डर वगैरह पर एलएनजी फार्म में नेचुरल गैस ट्रांसपोर्ट होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN