Home व्यापार समाचार LPG Price Today: एलपीजी के दाम, सप्लाई संकट और सिलेंडर बुक करने...

LPG Price Today: एलपीजी के दाम, सप्लाई संकट और सिलेंडर बुक करने के तरीकों पर क्या हैं अपडेट

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: रेट छोड़िए, लोगों को सबसे बड़ी चिंता अब आने वाले शादियों के सीजन में एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था कैसे होगी, इस पर है। आइए देखें कि एलपीजी की सप्लाई पर सरकार ने क्या ताजा उपाय किए हैं? आज सिलेंडर के दाम क्या हैं और इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस पर बुकिंग के लिए क्या-क्या तरीके हैं…

LPG Price Today: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बाइंग जारी है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज 3 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सप्लाई संकट की बात करें तो गैस एजेंसियों के बाहर कतारें पहले के मुकाबले अब थोड़ी छोटी दिख रही हैं। लोगों को सबसे बड़ी चिंता अब आने वाले शादियों के सीजन में एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था कैसे होगी, इस पर है। आइए देखें कि एलपीजी की सप्लाई पर सरकार ने क्या ताजा उपाय किए हैं? आज सिलेंडर के दाम क्या हैं और इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस पर बुकिंग के लिए क्या-क्या तरीके हैं…

LPG पर दबाव कम करने के लिए क्या कर रही सरकार

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि सरकार घरेलू एलपीजी (LPG) पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब अंतरराष्ट्रीय हालात एनर्जी सप्लाई पर असर डाल रहे हैं। सरकार घरेलू गैस सप्लाई को संतुलित रखने के लिए PNG नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

PNG विस्तार से LPG पर दबाव होगा कम

मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इंटर-मिनिस्ट्रीयल ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सरकार ने देशभर में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएनजी को बढ़ावा देना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे LPG पर निर्भरता कम होगी और सप्लाई पर दबाव घटेगा।

राज्यों को प्रोत्साहन देने की नीति: सरकार ने राज्यों को PNG विस्तार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रावधान भी किया है। इसके तहत जो राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के जरिए PNG को बढ़ावा देंगे, उन्हें अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी दी जाएगी।

कई राज्यों को मिल चुका है लाभ: सरकार के मुताबिक, इस नीति का लाभ कई राज्यों को मिल चुका है। अब तक आठ राज्यों को अतिरिक्त LPG का आवंटन किया जा चुका है, जबकि तीन राज्यों के आवेदन अभी विचाराधीन हैं।

PNG कनेक्शन और रजिस्ट्रेशन में तेज बढ़ोतरी: पिछले एक महीने में PNG कनेक्शन के विस्तार में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में नए कनेक्शन जारी किए गए हैं और लाखों उपभोक्ताओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह रुझान दर्शाता है कि उपभोक्ता अब धीरे-धीरे पाइप्ड गैस की ओर रुख कर रहे हैं। एएनआई के मुताबिक पिछले एक महीने में, लगभग 3,33,000 PNG कनेक्शन दिए गए हैं और लगभग 3.61 लाख नए आवेदन मिले हैं।

LPG बुकिंग अब और आसान

सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए LPG सिलेंडर बुकिंग के कई आसान विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। अब उपभोक्ता भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियों के जरिए WhatsApp, मिस्ड कॉल, IVRS, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग तेल कंपनियों के इन आसान तरीकों से की जा सकती है…

भारत गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 1800 22 4344

मिस्ड कॉल: 7710955555

IVRS: 7715012345

ऐप: Hello BPCL

इंडेन गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 7588888824

मिस्ड कॉल: 8454955555

IVRS: 7718955555

ऐप: Indian Oil One

HP Gas पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 9222201122

मिस्ड कॉल: 9493602222

IVRS: 8888823456

ऐप: HP Pay

बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट क्या हैं…

पटना में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹1011 और कमर्शियल ₹2365

जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम: घरेलू ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031

लखनऊ एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹950.50 और कमर्शियल ₹2201

नई दिल्ली एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50

कोलकाता एलपीजी सिलेंडर प्राइस आज: घरेलू ₹939 और कमर्शियल ₹2208

मुंबई एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹912.50 और कमर्शियल ₹1,836

चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव: घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,043.50

हैदराबाद में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹965 और कमर्शियल ₹2321

बेंगलुरु एलपीजी रेट आज: घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161

स्रोत: इंडियन ऑयल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN