Home व्यापार समाचार LPG Price: एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक कर...

LPG Price: एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक कर लें अपने शहर का रेट

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। बता दें, इस महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 60 रुपये का इजाफा LPG सिलेंडर की कीमतों में किया था। 

LPG Price: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 29 मार्च को कोई बदलाव नहीं किया है। वैश्विक तनाव के बीच गैस की सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। इसके बाद भी पिछले 20 से अधिक दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। बता दें, 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट हर एक शहर में अलग-अलग है।

मार्च की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तब 144 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद से LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

मुख्य शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा है घरेलू LPG सिलेंडर

हैदराबाद में 965 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और पटना में 1002.50 रुपये आज रेट चल रहा है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट?

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर आज 1884.50 रुपये, मुंबई में 1836 रुपये, बेंगलुरू में 1958 रुपये, हैदराबाद में 2105.50 रुपये, कोलकाता में 1988.50 रुपये, चेन्नई में 2043.50 रुपये, लखनऊ में 2007 रुपये रेट चल रहा है।

प्रभावित हुई है सप्लाई चेन

भारत अपनी जरूरत का 60 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता है। ईरान युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से देश की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। पिछले दिनों कुछ एलपीजी के टैंकर भारत आए हैं। बता दें, सरकार ने भी घरेलू स्तर पर तेल कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया है।

पिछले दिनों एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बुकिंग देखने को मिली थी। लेकिन एक बार फिर से बुकिंग सामान्य स्तर पर लौट आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN