Home व्यापार समाचार LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, यहां चेक करे आज की कीमत

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price: 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया गया था। बता दें, आज 5 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

LPG Price: इजरायल-ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई है। सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया गया था। बता दें, आज 5 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें बरकरार हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट

1 अप्रैल 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये का इजाफा किया गया था। जिसके बाद 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट दिल्ली में 2078.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 अप्रैल को इजाफा किया गया था। तब रेट 114.50 रुपये बढ़ाया गया था।

दिल्ली – 2078.50

मुंबई – 2031

कोलकाता – 2208

बेंगलुरू – 2246.50

घरेलू LPG सिलेंडर की क्या है कीमत

14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 7 मार्च को कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के रेट में 913 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

घरेलू स्तर पर क्या है LPG का रेट

दिल्ली – 913 रुपये

मुंबई – 912.50 रुपये

कोलकाता – 939 रुपये

चेन्नई – 928.50 रुपये

बेंगलुरू – 915.50 रुपये

लखनऊ- 950.50 रुपये

पटना – 1002.50 रुपये

चंडीगढ़ – 922.50 रुपये

ग्लोबल सप्लाई पर बुरा असर

ईरान के साथ जारी अमेरिका और इजरायल युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत की गैस का बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाता है। पिछले दिनों कुछ एलपीजी गैस से भरे जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को क्रॉस किए हैं। लेकिन अगर स्थिति फिर से सामान्य नहीं हुई तब देश के सामने गैस की आपूर्ति के मोर्चे पर एक बड़ा संघर्ष करना होगा।

सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN