Home व्यापार समाचार LPG, पेट्रोल-डीजल के आज क्या हैं रेट, कहीं दाम बढ़ तो नहीं...

LPG, पेट्रोल-डीजल के आज क्या हैं रेट, कहीं दाम बढ़ तो नहीं गए, चेक करें लेटेस्ट रेट

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पिछले दिनों प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर से अधिक बढ़ाए गए। एलपीजी के दाम तो 7 मार्च को ही बढ़ा दिए गए और अब किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में आज देंखे कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट में इजाफा हुआ है या राहत मिली है?

ईरान-इजरायल युद्ध की आंच सड़क से लेकर किचन तक पहुंच रही है। कच्चे तेल के उबाल के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम पर दबाव बढ़ रहा है। पिछले दिनों प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर से अधिक बढ़ाए गए। एलपीजी के दाम तो 7 मार्च को ही बढ़ा दिए गए और अब किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में आज देंखे कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट में कोई बदलाव हुआ है या राहत है?

क्रूड ऑयल प्राइस टूडे

सबसे पहले बात कच्चे तेल की। ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ अभी भी 111.43 डॉलर प्रति बैरल पर है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 98 डॉलर के आसपास है।

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट

पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 23 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। बता दें भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग

पड़ोसी देशों की बात करें तो श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं। सिर्फ 2 हफ्तों में दूसरी बार कीमतें बढ़ी हैं। अब पेट्रोल 398 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 317 रुपये था। डीजल भी महंगा होकर 382 रुपये प्रति लीटर हो गया है। AFP के मुताबिक, देश के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे युद्ध से तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है, इसलिए देश को पहले से तैयार रहना है।

वहीं युद्ध शुरू होने के बाद से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 24.4% और डीजल में 21.8% की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चीन में भी पेट्रोल (10.0%) और डीजल (10.9%) की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। श्रीलंका, म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी तेल महंगा हुआ है। म्यांमार में पेट्रोल 7.2% और डीजल 8.5% बढ़ा है। अफगानिस्तान में भी पेट्रोल 7.0% और डीजल 8.8% महंगा हुआ। भारत में केवल प्रीमियम पेट्रोल-डीजल ही महंगा हुआ है। नेपाल और बंग्लादेश में भी अभी दाम बढ़ने की कोई खबर नहीं है।

देश के प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट इस प्रकार हैं

भुवनेश्वर – ₹939

चंडीगढ़ – ₹862.50

गुरुग्राम – ₹921.50

हैदराबाद – ₹965

नई दिल्ली – ₹913

कोलकाता – ₹939

मुंबई – ₹912.50

चेन्नई – ₹928.50

बेंगलुरु – ₹915.50

बता दें ये दरें घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के लिए लागू हैं। दूसरी ओर दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का आज का रेट 1883 रुपये है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1875.50 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1835 रुपये और चेन्नई में आज कमर्शियल सिलेंडर 2043.50 रुपये का है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN