Home टेक न्यूज़ Lava Bold N2 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, सिर्फ Amazon पर...

Lava Bold N2 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, सिर्फ Amazon पर मिलेगा नया बजट स्मार्टफोन

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava Bold N2 को भारत में 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और यह स्मार्टफोन केवल Amazon पर उपलब्ध होगा। फोन में 13MP ड्यूल रियर कैमरा, फ्लैट डिजाइन और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलेंगे।

भारतीय स्मार्टफोन मेकर Lava International ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसे ‘Be Fearless, Be Bold’ टैगलाइन के साथ टीज किया जा रहा है, जिससे साफ है कि ब्रैंड इस डिवाइस को युवाओं और एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च कर रहा है।

Lava Bold N2 को भारत में एक्सक्लूसिवली Amazon के जरिए बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस की झलक दिखाई गई है। यह स्मार्टफोन कम से कम ग्रे और ब्लैक रंग में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत, प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज और बैटरी क्षमता जैसे डीटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है।

ऐसा होगा नए Lava फोन का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Lava Bold N2 में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट मेटल फ्रेम देखने को मिलेगा, जो इसे बजट रेंज में भी प्रीमियम लुक देने की कोशिश करता है। पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का ड्यूल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश शामिल है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 13MP मेन कैमरे की पुष्टि की है, जबकि दूसरे सेंसर के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए जाएंगे। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद होगी। बजट सेगमेंट में USB Type-C और 3.5mm जैक का साथ मिलना कई ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इस फोन का सस्केसर होगा नया Bold N2

यह नया मॉडल पिछले साल मई, 2025 में लॉन्च हुए Lava Bold N1 का सक्सेसर होगा। Bold N1 को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था और इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc 9863A चिपसेट और 5000mAh बैटरी दी गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Bold N2 में परफॉर्मेंस और कैमरा के लेवल पर कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

फिलहाल सभी की नजरें 17 फरवरी के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN