Home मनोरंजन समाचार Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने किया करण का...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने किया करण का पीछा, सामने आया हैरान करने वाला सच

30
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/ksbkbt_25_04_1777090163560_1777090166796.png

KSBKBT 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही पूरे विरानी परिवार के सामने करण का सच सामने आएगा। तुलसी करण को पूरे परिवार के सामने एक्सपोज करेगी। इसी के साथ शो में नई एंट्री भी होने वाली है। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। तुलसी करण का पीछा करते हुए उस घर तक पहुंच गई है जहां नियती रहती है। वो करण को नियती से मिलते देखती है। करण उसके साथ डिनर की तैयारी कर रहा होता है और तुलसी सब कुछ खिड़की से देख रही होती है। तुलसी को यकीन नहीं होता है कि करण ने उससे इतना बड़ा झूठ बोला है। नियती और करण को साथ में देखकर तुलसी बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है।

तुलसी ने की नियती से मुलाकात

तुलसी को नियती के घर में करण और नियती की शादी की तस्वीर भी दिखती है। तुलसी को अपने बेटे की हरकत पर यकीन नहीं होता है। इसके बाद नियती करण को बाहर से कुछ सामान लेने भेजती है। करण वहां से चला जाता है। तुलसी करण के पीछे से नियती के घर में जाती है। नियती तुलसी को पहचान नहीं पाती है। वो तुलसी को पानी के लिए पूछती है। नियती को तुलसी बताती है कि करण उसका पति है और उन दोनों का एक बेटा भी है।

समायरा कर रही एनिवर्सरी की तैयारी

तुलसी ये सब जानने के बाद वहां से बिना कुछ कहे चली जाती है। जब तुलसी घर आती है तो वो देखती है कि समायरा करण और नंदिनी की एनिवर्सरी की तैयारी कर रही होती है। वो तुलसी से कहती है कि अब उसके मां-पापा के बीच सब ठीक है तो वो उनकी एनिवर्सरी मनाना चाहती है। तुलसी समायरा की बात पर और दुखी हो जाती है। वो उसे नहीं बता पा रही है कि उसके पापा ने क्या किया है।

नंदिनी भी तुलसी को परेशान देखती है। वो तुलसी से कहती है कि उसे पता है कि उन्हें कुछ तो पता चला है, लेकिन तुलसी उसे कुछ भी नहीं बता पाती ही। तुलसी करण की हरकत से बहुत परेशान है। मिहिर भी तुलसी को रोते हुए देखती है। वो पूछता है कि आखिर वो क्यों रो रही है।

क्या मोड़ लेगी आर्यन और परी की कहानी?

इधर गौतम ने आर्यन को बता दिया है कि उसने उसे करण पर नजर रखने तो भेजा ही है, लेकिन इसके साथ ही उसने उसे परी के लिए भी भेजा है। वो बताता है कि वो और परी एक दूसरे को जाने। इधर परी भी अजय की मदद के लिए उसे कहती है कि वो आर्यन के साथ मूव ऑन कर चुकी है। आर्यन ये बात सुन लेता है। अब देखना है कि आर्यन को हुई ये गलतफहमी क्या मोड़ लेती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN