Home मनोरंजन समाचार KSBKBT: रणविजय ने किया तमाशा, क्या वृंदा के राज से उठ जाएगा...

KSBKBT: रणविजय ने किया तमाशा, क्या वृंदा के राज से उठ जाएगा पर्दा

35
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/KSBKBT_23_02_1771823060723_1771823169879.png

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नोयोना को डर सता रहा है कि कहीं उसका सच सामने न आ जाए। वो अपनी बहन से इस बारे में बात कर रही होती है कि तभी मिहिर उसकी बातें सुन लेता है। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में नोयोना को डर है कि उसका सच अब सामने आ जाएगा। वो अपनी बहन से इस बारे में बात कर रही होती है कि तभी मिहिर वहां आ जाता है। वो नोयोना से पूछता है कि उसने कौन सा सच छिपाया है। मिहिर जब कमरे में आता है, सुची वहां से जाने के लिए होती है, लेकिन मिहिर उसे भी रोक लेता है।

नोयोना को सता रहा किस चीज का डर

मिहिर दोनों से पूछता है कि वो किस बारे में बात कर रही थीं। नोयोना की बहन बात टालने की कोशिश करती है, लेकिन नोयोना कहती है कि वो मिहिर को सच बताएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर के सामने आएगा नोयोना का सच?

रणविजय से टकराएंगे वृंदा का बच्चे

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय मिहिर के सामने वृंदा को एक्सपोज करेगा। वृंदा वीरानी हाउस में अपने साथ अपने बच्चों को लेकर आएगी। वृंदा कहीं और होगी और उसके बच्चों का सामना रणविजय से होगा।

वृंदा को पहचान जाएगा रणविजय

वृंदा के बच्चों की वजह से रणविजय का फोन खराब हो जाएगा। वो उन बच्चों को डांट रहा होगा कि तभी वहां वृंदा आ जाएगी। वो रणविजय से कहेगी कि उसके बच्चों तो छोड़े। वृंदा के चेहरे पर मास्क लगा होता है। रणविजय पहचान जाता है कि वो अंगद के बच्चे हैं।

मिहिर के सामने आ जाएगी वृंदा की सच्चाई

वो तमाशा करने लगता है। वो वृंदा से कहता है कि वो अपने मास्क को हटाए। मिहिर भी वहां आ जाता है। मिहिर उससे कहता है कि वृंदा रोज अपना मास्क हटाती है। तब रणविजय मिहिर से कहता है कि उसने तो अभी तक उसे देखा ही नहीं है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वृंदा का सच मिहिर के सामने आ जाएगा। क्या मिहिर अंगद और वृंदा को अपनाएगा?

गौतम ने शोभा को सुनाई अपनी कहानी

बीते एपिसोड की बात करें तो शोभा तुलसी के कहने पर गौतम के पास गई है। शोभा उससे पूछती है कि आखिर क्यों वो अपने ही परिवार के खिलाफ हो गया है। तब गौतम उसे अपनी कहानी सुनाता है। वो बताता है कि कैसे उसे पैसों की जरूरत थी और वो मिहिर के पास गया था, लेकिन मिहिर अपने बाकी बच्चों की तारीफ करने में इतना व्यस्त था कि वो अपने पिता से ही मदद नहीं मांग पाया। वो कहता है कि इसी वजह से उसके बीवी बच्चे भी उसे छोड़कर चले गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN