Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/08/1200x900/mitali_munni_1772990695799_1772990699671.pngKSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब मुन्नी और ऋतिक की शादी की तैयारियां होंगी। जैसे ही नोयोना को ये पता चलेगा वो मिताली को भड़काएगी। मिताली मुन्नी और ऋतिक के जीवन में परेशानियां लाने की ठान लेगी।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक और मिताली के रिश्ते को लेकर पूरा वीरानी परिवार परेशान है। मिताली की मां को जब मिहिर फोन करके तलाक की बात बताता है, वो उससे बुरी तरह बात करती है। आज के एपिसोड में आपने देखा कि मिताली और ऋतिक का तलाक हो जाएगा। मिताली अपनी मां और मौसी को समझाती है कि उन दोनों के शांतिनिकेतन से जाने के बाद वो वहां नहीं रह सकती है। मिताली की मां डायवोर्स की बात मान जाती हैं।
मिताली और ऋतिक का हुआ तलाक
कोर्ट में जाकर मिताली और ऋतिक का तलाक हो जाता है। टिमसी की कस्टडी को लेकर ऋतिक परेशान होता है कि तभी तुलसी उससे कहती है कि मिताली बच्ची की कस्टडी नहीं चाहती है। इस बात से ऋतिक को थोड़ी राहत मिलती है। इधर नोयोना को भी अपने कैंसर की बाक का पता चलता है।
नोयोना को है लास्ट स्टेज कैंसर
डॉक्टर्स जब नोयोना को बता रहे होते हैं कि नोयोना को कैंसर है, नोयोना ये बात सुन लेती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि नोयोना को लास्ट स्टेज कैंसर है। नोयोना मिहिर के घर से आने के बाद से बहुत निराश हो गई है। वो फैसला करती है कि वो कैंसर का इलाज नहीं करवाएगी। वो अपनी बहन को भी इसलके लिए मना लेती है।
ऋतिक और मिताली की होगी शादी
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी मुन्नी के पास जाकर उसकी और ऋतिक की शादी की बात करेगी। इसके बाद मुन्नी तुलसी को फोन करके रिश्ते के लिए हां कर देगी। तुलसी और मिहिर इस बात पर काफी खुश होंगे। ऋतिक भी शादी के लिए मान जाएगा। नोयोना को जैसे ही ये खबर मिलेगी, वो मिताली को भड़काने का काम करेगी।
ऋतिक और मुन्नी को परेशान करेगी मिताली
नोयोना मिताली से कहेगी कि उनके तलाक को एक दिन भी नहीं हुआ है और ऋतिक दूसरी शादी करने जा रहा है। मिताली को ये सुनकर बहुत गुस्सा आएगा। वो कहेगी कि ऋतिक उसके साथ नहीं रह पाया है तो वो ऋतिक को मुन्नी के साथ भी नहीं रहने देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक और मुन्नी के जीवन में कैसे तबाही लाएगी मिताली।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


