Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: भारती को हुआ वृंदा-अंगद के रिश्ते पर शक, क्या दोनों...

KSBKBT 2: भारती को हुआ वृंदा-अंगद के रिश्ते पर शक, क्या दोनों का सच आएगा सामने?

39
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/04/1200x900/KSBKBT_04_04_1775277609120_1775277613157.png

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद और वृंदा के रिश्ते के बीच अब भारती आएगी। भारती अंगद और वृंदा के रिश्ते पर भारती सवाल उठाती है। उसे कुछ शक हो रहा है। हालांकि, अंगद उसके शक को दूर कर देता है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में शांतिनिकेतन में मिहिर और नोयोना की शादी की तैयारी चल रही है। अंगद और वृंदा को इस बारे में कोई खबर नहीं है। हालांकि, तुलसी के कहने पर घर के बाकी बच्चे नोयोना और मिहिर की शादी में हिस्सा ले रहे हैं। नोयोना तुलसी से कहती है कि वो चाहती है कि मिहिर और उसका गठबंधन वही करे। अगर तुलसी ऐसा करेगी तो उसे लगेगा कि तुलसी ने उसे माफ कर दिया है। तुलसी नोयोना की इस बात पर भी हां कर देती है।

अंगद-वृंदा के रिश्ते पर ऑफिस वालों को हुआ शक

इधर, अंगद और वृंदा एक दूसरे से छिप-छिपकर मिल रहे हैं। भारती और ऑफिस के कुछ लोगों को दोनों के रिश्ते पर शक होता है। अंगद अपने ड्रामे से ऑफिसवालों का शक तो दूर कर देता है, लेकिन भारती के मन में कई सवाल आने लगते हैं। भारती को लगता है कि अंगद वृंदा को पसंद करता है।

भारती ने अंगद से वृंदा को लेकर पूछे सवाल

भारती अंगद से पूछती है कि वृंदा ने उसके लिए झूठ क्यों बोला। अंगद उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन भारती एक के बाद एक सावल पूछती जाती है। बहुत मुश्किल से अंगद भारती को समझा पाता है कि वृंदा और उन दोनों का रिश्ता केवल मालिकन और नौकर वाला ही है। भारती अंगद की बात मान जाती है।

क्या अंगद और वृंदा के रिश्ते पर पड़ेगा फर्क

भारती अंगद को प्यार करने लगी है, उसने अभी तक अंगद को ये बताया नहीं है, लेकिन भारती की हरकतें देखकर अंगद को शक हो रहा है कि भारती उससे प्यार करती है। अंगद भारती से झूठ बोल देता है कि वो किसी और से प्यार करता है। अंगद ने वृंदा को अभी भारती की फीलिंग्स के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारती की वजह से अंगद और वृंदा के रिश्ते पर कोई असर पड़ेगा?

आगे बढ़ेगा अजय और परी का रिश्ता

शो में एक और कहानी चल रही है। अजय और परी की। अजय परी से शादी करना चाहता है, लेकिन अजय का पूरा परिवार इसके खिलाफ है। वो नहीं चाहते हैं कि परी दोबारा उनके घर में आए। अजय अपनी बहन के सामने रोकर उन्हें मनाने की कोशिश करने लगता है। परी अभी इन सब से अनजान है। आनेवाले एपिसोड्स में आपको अजय और परी का रिश्ता आगे बढ़ता नजर आ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN