Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: देव की हरकत पर नाराज हुई तुलसी, हेमंत के पोते...

KSBKBT 2: देव की हरकत पर नाराज हुई तुलसी, हेमंत के पोते को जड़ा थप्पड़

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/18/1200x900/ksbkbt_18_02_1771388951615_1771388960098.png

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी देव को सलोनी के बारे में पेपर में गलत खबर छपवाने के लिए थप्पड़ जड़ेगी। तुलसी की ये हरकत देव को हैरान कर देगी। 

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर और तुलसी पूरे परिवार के साथ देव की शादी के लिए सूरत पहुंचते हैं। वहां पहुंचते ही उन लोगों को पता चलता है कि बापजी को तुलसी और मिहिर की शादी का सच पता चल गया है। वो कहते हैं कि वो अपनी पोती की शादी ऐसे घर में नहीं करा सकते जहां घर में इतनी मुश्किलें हों। वो कहते हैं कि वो हेमंत का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही वो लोग आएंगे वो लोग बात करेंगे और फिर वीरानी परिवार को वहां से जाना होगा।

देव को तुलसी के खिलाफ भड़काएगी नोयोना

बापजी के निर्णय से देव को बहुत बुरा लगता है। वो कहता है कि उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया है। अगर अब ये शादी नहीं होगी तो उसकी काफी बेइजज्ती होगी। देव यही सब सोच रहा होता है कि नोयोना उसे वहां आकर तुलसी के खिलाफ भड़का देती है। वो कहती है कि तुलसी ने जानकर बापजी के सामने सच बोला जिसकी वजह से शादी टूट गई। वो कहती है कि बापजी ने जब तुलसी से तलाक के बारे में पूछा तो वो मना भी कर सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

देव ने पेपर में छपवाई झूठी खबर

तुलसी भी देव और नोयोना की शादी टूटने को लेकर परेशान है। वो सोच रही होती है कि उनके झूठ की सजा देव और सलोनी को नहीं मिलनी चाहिए। हालांकि, इस बीच देव एक घटिया हरकत कर देता है। वो पेपर में खबर छपवा देता है कि सलोनी से उसने शादी तोड़ी है।

पार्थ तुलसी को बताएगा सच

बापजी और उनके घरवाले जैसे ही ये खबर पढ़ते हैं वो बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं। तुलसी और मिहिर को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता है कि देव ने ये घटिया हरकत की है। पार्थ तुलसी को आकर बताता है कि गलती उन्हीं लोगों की है। पेपर में बापजी की फैमिली के खिलाफ खबर देव ने ही छपवाई है। तुलसी ये जानकर बहुत ज्यादा हैरान हो जाती है।

देव को थप्पड़ जड़ेगी तुलसी

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी देव से पूछेगी कि क्या उसने पेपर में सलोनी के परिवार के खिलाफ खबर छपवाई है। देव जैसे ही उससे ये कहता है कि उसने ये खबर छपवाई है, तुलसी उसे थप्पड़ जड़ देती है। अब नोयोना देव को तुलसी के खिलाफ और ज्यादा भड़काने के लिए इस मौके का फायदा उठाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN