Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2 Update: तुलसी ने सुनाया अपना फैसला, शांति निकेतन नहीं, यहां...

KSBKBT 2 Update: तुलसी ने सुनाया अपना फैसला, शांति निकेतन नहीं, यहां होगी ऋतिक की शादी!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/10/1200x900/KSBKBt_2_Update_I_1773144439921_1773144443869.jpg

KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का हालिया एपिसोड कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। तुलसी ने साफ कर दिया है कि वह ऋतिक की शादी शांति निकेतन में नहीं करवाएगी, उधर नोयोना की मौत की टिकटिक शुरू हो गई है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के हालिया एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिला। ऋतिक ने आखिरकार अपनी पुरानी गलतियों को मान लिया। वह चॉल में तुलसी से मिलने पहुंचा और वहां अपने दिल का हाल बयां किया। ऋतिक ने माना कि उसने मुन्नी के इमोशन्स को समझने में गलती की और जल्दबाजी में मिताली से शादी कर ली। वह कहेगा कि मिताली के साथ उसका रिश्ता कभी वैसा नहीं रहा जैसा मुन्नी के साथ था। उसे अब एहसास हो गया है कि वह मुन्नी से प्यार करता है, लेकिन उसे यह भी डर है कि क्या वह मुन्नी के लायक है? उधर मुन्नी भी ऋतिक की सलामती के लिए मन्नत मांग रही है।

वृंदा को सता रही बच्चों की चिंता, छोडे़गी घर

शांति निकेतन में भी हलचल तेज है। अंगद और वृंदा बच्चों का बर्ताव लेकर काफी परेशान होंगे। वृंदा का मानना है कि बच्चे चॉल के माहौल से आए हैं, इसलिए उन्हें इतने बड़े घर में ढलने में दिक्कत हो रही है। वृंदा को यह भी डर है कि घर के लोगों का हद से ज्यादा प्यार अक्षय और माधवी को बिगाड़ सकता है। क्योंकि तुलसी खुद शांति निकेतन में नहीं रह रही है, इसलिए वृंदा भी वहां से जाने का मन बना रही है। वह बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजने का सुझाव देगी ताकि वे बेहतर माहौल में पढ़ सकें। वृंदा अपनी तरफ से हर जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार होगी।

शुरू हुआ नोयोना की मौत का काउंटडाउन

कहानी में मोड़ तब आएगा जब नोयोना अपनी बीमारी के बारे में सुचु को बताएगी। नोयोना को ब्लड कैंसर है और वह अपनी वसीयत तैयार करने के लिए वकील को भी बुला चुकी होगी। दूसरी तरफ अजय के माता-पिता का बीच सड़क पर झगड़ा होगा, जहां परी आकर उनका बीच-बचाव करेगी। परी उनसे अपनी बेटी गरिमा को मिलवाएगी और उनसे माफी मांगेगी। बाद में अजय वहां पहुंचकर खुलासा करेगा कि परी का रणविजय से तलाक हो चुका है और उनके बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। रिश्तों के इस उलझे हुए जाल के बीच अब हर कोई अपने भविष्य को लेकर परेशान है।

शांति निकेतन नहीं, यहां होगी ऋतिक की शादी!

एपिसोड के आखिर में दर्शकों को वो खुशखबरी मिलेगी जिसका लंबे समय से इंतजार था। तुलसी, मुन्नी से बात करेगी और उसे समझाएगी कि पहला प्यार कभी भुलाया नहीं जाता। वह मुन्नी से धीरे से पूछेगी कि क्या वह उसके तलाकशुदा बेटे ऋतिक से शादी करेगी? मुन्नी पहले तो सोच में पड़ जाएगी, लेकिन बाद में वह तुलसी को फोन करके इस शादी के लिए अपनी हामी भर देगी। यह सुनकर मिहिर और तुलसी काफी भावुक हो जाएंगे। मिहिर चाहेगा कि शादी शांति निकेतन में धूमधाम से हो, लेकिन तुलसी साफ इनकार कर देगी। तुलसी का कहना है कि यह शादी सिर्फ मंदिर में होगी क्योंकि वह फिलहाल शांति निकेतन नहीं लौटना चाहती।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN