Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: नोयोना को मिल रही उसके कर्मों की सजा? जांच में...

KSBKBT 2: नोयोना को मिल रही उसके कर्मों की सजा? जांच में पता चला लास्ट स्टेज कैंसर!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/Noyonika_1773054103131_1773054113730.jpg

KSBKBT 2 Full Episode: नोयोनिका की जिंदगी में वो तूफान आ चुका है, जिसकी आहट उसके साथ-साथ उसके जानने वालों को भी नहीं थी। डॉक्टर बताएगा कि नोयोना को लास्ट स्टेज का कैंसर है।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल के आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी के कहने पर मिहिर, सुची को फोन करता है। सुची बताती है कि ऋतिक काफी इनसिक्योर महसूस कर रहा है, लेकिन तुलसी का मानना है कि ऋतिक सिर्फ अपनी बेटी टिमसी के लिए परेशान है। तुलसी, मिताली की गैर-जिम्मेदारी पर काफी भड़कती है क्योंकि मिताली ने खुद को कुंवारा बताकर तलाक के कागजों पर साइन कर दिए हैं। आखिरकार मिहिर सुची को कोर्ट में मिलने के लिए कहता है ताकि शादी को लीगली खत्म किया जा सके। यह खबर सुनकर नोयोना और सुची दोनों ही काफी परेशान हो जाते हैं।

नोयोना को हुआ जानलेवा कैंसर, सुची के उड़े होश

कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब नोयोना को अपनी बिगड़ती सेहत का सच पता चलेगा। सुची जब डॉक्टर से नोयोना की बीमारी के बारे में सवाल करती है, तो डॉक्टर खुलासा करता है कि नोयोना को टर्मिनल ब्लड कैंसर है। यह सुनकर सुची के पैरों तले जमीन खिसक जाती है क्योंकि नोयोना के पास अब सिर्फ चार महीने का वक्त बचा है। डॉक्टर कीमोथेरेपी का सुझाव देते हैं, लेकिन वो चाहते हैं कि नोयोना खुद अपना फैसला ले। यह जानलेवा सच नोयोना को पूरी तरह तोड़ देता है, लेकिन वह हिम्मत जुटाकर अपना फैसला सुनाती है।

तलाक में मिताली ऋतिक से मांगेगी मोटी रकम

वहीं दूसरी तरफ मुन्नी तारा की सुरीली आवाज सुनकर उसे सिंगिंग में करियर बनाने की सलाह देती है। तारा को लगता है कि एक कामवाली है और सिंगर नहीं बन सकती, पर मुन्नी उसे हार न मानने को कहती है। इसके बाद ड्रामा कोर्ट रूम पहुंचता है, जहां मिताली अपने गुजारे के लिए एक फ्लैट और हर महीने 5 लाख रुपये की बड़ी मांग रखती है। ऋतिक उसकी शर्तें मान लेता है और कोर्ट उनका तलाक मंजूर कर देता है। हालांकि मिताली अपनी बेटी टिमसी की कस्टडी लेने से साफ इनकार कर देती है क्योंकि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती है।

मुन्नी को अपने दिल की बात बताएगा ऋतिक

ऋतिक, मिहिर और तुलसी को बताता है कि मिताली एक गैर-जिम्मेदार मां साबित हुई है। मिहिर अब वकील को टिमसी की फुल कस्टडी लेने के लिए कहता है, जबकि तुलसी को यकीन है कि मिताली खुद ही बच्ची को नहीं रखना चाहती। ऋतिक काफी भावुक होकर मुन्नी से अपने दिल की बात कहता है। वह बताता है कि कैसे टिमसी बिना मां के बड़ी हो रही है और वह अपनी बेटी को कभी खुश नहीं देख पाया। ऋतिक खुद को एक नाकाम पिता समझ रहा है और अपने जज्बातों को काबू करने की कोशिश कर रहा है। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN