Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/20/1200x900/KSBKBT_20_03_1774006885427_1774006890507.pngKSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि तुलसी को नोयोना की तबीयत के बारे में पता चलेगा। नोयोना की बहन तुलसी को ये बात बताएगी।शो में नोयोना से जुड़ा एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। शो में तुलसी शांतिनिकेतन में वापस आ गई है। तुलसी गौतम के कहने पर शांतिनिकेतन में वापस आई है। गौतम ने करण के कहने पर अपनी मां को वापस आने के लिए मनाया। तुलसी शांतिनिकेतन में वापसी तो कर चुकी है, लेकिन अभी तुलसी के सामने एक और मुसीबत आनेवाली है। तुलसी को नोयोना की तबीयत के बारे में उसकी बहन बताएगी।
तुलसी के साथ शांतिनिकेतन पहुंचा गौतम
गौतम जब तुलसी को घर लेकर आएगा मिहिर बहुत खुश हो जाता है। परी भी गौतम से मिलती है। करण ही गौतम से कहता है कि वो ही मां को वापस ला सकता है। गौतम पहले तो मना करता है, लेकिन बाद में करण उसे मना लेता है। अब गौतम तुलसी को क्यों वापस लेकर आया है, ये जानने में भी फैंस की दिलचस्पी है।
नोयोना की तबीयत के बारे में तुलसी को चला पता
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी की मुलाकात नोयोना की बहन से होती है। वो नोयोना की बहन से पूछेगी कि नोयोना की ऐसी हालत क्यों हो गई है। इसपर वो बताएगी कि नोयोना को ब्लड कैंसर है। तुलसी ये बात जानकर हैरान हो जाएगी।
तुलसी के जीवन में आएगा बड़ा तूफान
serialgossip.com के मुताबिक, मिहिर को भी नोयोना की तबीयत के बारे में पता चलेगा। मिहिर को ये जानकर खुशी होगी। उसे लगेगा कि अब उसका और नोयोना का चैप्टर पूरी तरह बंद हो जाएगा। हालांकि, नोयोना की इस बीमारी की वजह से भी तुलसी के जीवन में बड़ा तूफान आनेवाला है।
नोयोना की आखिरी इच्छा सुन हैरान हो जाएगी तुलसी
रिपोर्ट के मुताबिक, नोयोना अपनी आखिरी इच्छा तुलसी के सामने व्यक्त करेगी। वो कहेगी कि वो मिहिर की दूल्हन बनकर मरना चाहती है। तुलसी ये सुनकर बहुत हैरान हो जाएगी। शो में दिलचस्प मोड़ आनेवाला है। अब देखना होगा कि तुलसी नोयोना की आखिरी इच्छा सुनकर क्या कहेगी? क्या वो नोयोना की इस इच्छा के बारे में मिहिर से बात करेगी?
शांतिनिकेतन में आई कौन सी नई मुसीबत?
शो का जो प्रोमो दिखाया गया है उसमें देखने को मिला कि मिहिर किसी से बात कर रहा होता। इतने में शोभा वहां आती है और वो मिहिर से कहती है कि यहां जो हो रहा है वो भी तो ठीक नहीं है। अब शांतिनिकेतन में क्या हुआ है, फैंस को ये जानने का इंतजार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


