Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: तुलसी ने किया शांति निकेतन आने से इनकार, मुन्नी-ऋतिक की...

KSBKBT 2: तुलसी ने किया शांति निकेतन आने से इनकार, मुन्नी-ऋतिक की शादी में मिताली घोलेगी जहर

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/KSBKBT_1_KJkj_1773058996331_1773059003198.jpg

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में एक तरफ जहां खुशियों की आहट है तो वहीं दूसरी तरफ एक तूफान भी आने वाला है। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आज रात एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो दर्शकों को भावुक भी करेगा और हैरान भी। शो के नए प्रोमो ने साफ कर दिया है कि कहानी अब एक नई दिशा में मुड़ रही है। आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी आखिरकार मुन्नी को कॉल करती है। उस वक्त मिहिर भी वहीं खड़ा होता है और बड़े गौर से उनकी बातें सुनता है। तुलसी बड़े ही प्यार से मुन्नी से माफी मांगती है कि उसने अचानक आकर उससे बात की। लेकिन जब दूसरी तरफ से मुन्नी उसे ‘मां’ कहकर पुकारती है, तो तुलसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। तुलसी का चेहरा चमक उठता है और वह मिहिर को बताती है कि उसने मुन्नी से कहा था कि अगर तुम्हारी तरफ से ‘हां’ है, तो मुझे ‘मां’ कहकर पुकारना।

शांति निकेतन आने से तुलसी का इनकार

मुन्नी की ‘हां’ सुनकर मिहिर भी खुशी से झूम उठता है। उसे लगने लगता है कि अब एक बार फिर शांति निकेतन के आंगन में खुशियों की शहनाई गूंजेगी और रौनक वापस आएगी। मिहिर एक्साइटेड होकर कहता है कि शांति निकेतन में फिर से शादी होगी, खुशियां आएंगी। लेकिन उसकी यह एक्साइटमेंट तब ठंडी पड़ जाती है जब तुलसी बीच में ही उसकी बात काटते हुए कहेगी कि वह शांति निकेतन नहीं आएगी। वह बताती है कि मुन्नी के माता-पिता नहीं हैं, इसलिए वह खुद मां बनकर उसका ब्याह रचाना चाहती है और अपनी जिम्मेदारी पूरी करना चाहती है। यह सुनकर मिहिर का चेहरा उतर जाता है और उसकी उम्मीदें टूटती नजर आती हैं।

ऋतिक और मुन्नी की गाड़ी में हुई बातचीत

इधर तुलसी और मिहिर अपनी उलझनों में हैं, तो उधर ऋतिक और मुन्नी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों गाड़ी से कहीं जा रहे हैं। ऋतिक थोड़ा हिचकिचाते हुए और मजाकिया अंदाज में मुन्नी से कहता है, ‘तुम जैसी लड़की मुझ जैसे गधे से शादी करने के लिए मान कैसे गई?’ ऋतिक की यह बात सुनकर मुन्नी कुछ बोलती तो नहीं है, लेकिन उसके चेहरे की मुस्कुराहट और उसका शरमाना सब कुछ बता देता है।

नोयोना और मिताली नहीं आ रही हैं बाज

जहां एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नोयोना और उसका परिवार अभी भी घटिया साजिशें रच रहा है। नोयोना की फैमिली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। नोयोना को इस बात की जलन है कि ऋतिक के तलाक को अभी एक दिन भी नहीं हुआ और उसने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। वहीं ऋतिक की एक्स-वाइफ मिताली का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वह दांत पीसते हुए कहती है कि ऋतिक उसके साथ तो टिक नहीं पाया, अब वह उसे उस मुन्नी के साथ भी टिकने नहीं देगी। मिताली के इरादे साफ हैं कि वह इस शादी में जहर घोलने की पूरी कोशिश करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN