Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/ksbkbt_14_feb_1771044435509_1771044440609.pngKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी अपने बेटे गौतम की नाराजगी खत्म करेगी। वो गौतम की पत्नी को फोन करेगी और गौतम की टूटी शादी को सही करेगी।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि अंगद और ऋतिक के झगड़े से परेशान है। वहीं, वृंदा की शांतिनिकेतन में एंट्री हो गई है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी अपने बेटे गौतम वीरानी की नारजागी को खत्म करेगी। वो एक खास शख्स को फोन कॉल करेगी और गौतम की टूटी शादी को सही करेगी।
शांतिनिकेतन में वृंदा वीरानी की एंट्री
बीते एपिसोड में आपने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 में देखा कि वृंदा मिहिर की फीजियोथेरेपिस्ट बनकर शांतिनिकेतन में जाती है। वो मिहिर से मिलेगी। मिहिर ने वृंदा को पहले कभी देखा नहीं होता है इसलिए वो पहचान नहीं पाता है।
रणविजय की पड़ी वृंदा पर नजर
जिस तरह से वृंदा मिहिर का ख्याल रखती है, मिहिर को तुलसी की याद आ जाती है। वो वृंदा से कहता है कि उसे किसी अपने की याद आ गई है। जिस तरह वो उसका ख्याल रख रहीलहै। वैसे ही वो शख्स भी उसका ख्याल रखता था। वृंदा शांतिनिकेतन से निकल रही होगी कि तभी उसपर रणविजय की नजर पड़ती है। वृंदा ने चेहरे पर मास्क लगाया होता है इसलिए रणविजय भी उसे पहचान नहीं पाता है।
तुलसी करेगी गौतम की पत्नी को कॉल
serialgossip.com के मुताबिक, आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि तुलसी अपने बेटे गौतम वीरानी की नाराजगी को दूर करेगी। गौतम इस चीज को लेकर परेशान है कि उसकी पत्नी और बेटे उसे छोड़कर चले गए हैं। इसका जिम्मेदार वो तुलसी को मानता है।
गौतम की मां से खत्म होगी नाराजगी
आप देखेंगे कि तुलसी गौतम की पत्नी गरिमा को फोन करेगी। वो गरिमा को बताएगी कि उसे क्यों शांतिनिकेतन वापस आ जाना चाहिए। साथ ही, वो गरिमा को ये भी बताएगी कि गौतम की हालत उसके बिना अच्छी नहीं है। तुलसी से बात करके गरिमा को खुशी होगी। आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि तुलसी की बात सुनकर गरिमा बच्चों के साथ वापस आएगी। अपनी पत्नी और बच्चों को वापस पाकर गौतम खुश होगा और तुलसी को माफ कर देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


