Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/kbst_1774958881893_1774958886619.jpgKSBKBT 2 Update: नोयोना मरते वक्त मिहिर की पत्नी का दर्जा चाहती है ताकि उसे आखिरी पलों में सुकून मिल सके। यह सुनकर मिहिर के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह धर्मसंकट में फंस जाएगा।
टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आज रात के एपिसोड में मिहिर अपनी पत्नी तुलसी को ढूंढ रहा होगा, लेकिन वह इस बात से अनजान है कि उसकी जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है। जब तुलसी मिहिर से मिलेगी, तो वह बिना बात घुमाए फिराए सीधे तौर पर नोयोना की सेहत का सच बता देगी। तुलसी खुलासा करेगी कि नोयोना ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही है और उसकी हालत बेहद नाजुक है। इतना ही नहीं, तुलसी उसे नोयोना की आखिरी इच्छा भी बताएगी। नोयोना मरते वक्त मिहिर की पत्नी का दर्जा चाहती है ताकि उसे आखिरी पलों में सुकून मिल सके। यह सुनकर मिहिर के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह धर्मसंकट में फंस जाएगा।
क्यों सौतन को अपना सुहाग देने पर तुली है तुलसी?
अब मिहिर के सामने मुश्किल यह है कि पूरा विरानी परिवार नोयोना की इस इच्छा के खिलाफ है, लेकिन तुलसी अपनी बात पर अड़ी हुई है। तुलसी मिहिर को याद दिलाएगी कि भले ही दोनों की कागज पर शादी नहीं हुई है, लेकिन पिछले 6 साल से नोयोना इस घर में उसकी पत्नी की तरह ही रही है। तुलसी कहेगी कि समाज पहले से ही नोयोना को इस घर की बहू मानता है, इसलिए अगर अब मिहिर ने मना किया तो दुनिया उस पर ही सवाल उठाएगी। तुलसी नहीं चाहती कि एक मरती हुई औरत की आखिरी इच्छा की वजह से उसके पति पर कोई दाग लगे।
मिहिर उठाएगा पत्नी के सामने यह शॉकिंग सवाल
वह मिहिर को इंसानियत और नोयोना के प्यार का वास्ता देकर मनाने की कोशिश करेगी। शुरुआत में मिहिर साफ मना कर देगा। उसके लिए तुलसी की जगह किसी और को देना नामुमकिन होगा। लेकिन जब तुलसी उसे नोयोना के बलिदानों और अपनी तकलीफ के बारे में याद दिलाएगी, तो मिहिर पिघल जाएगा। काफी देर के सोच-विचार के बाद मिहिर नोयोना की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए राजी तो हो जाएगा। लेकिन फिर वह तुलसी से एक ऐसा सवाल पूछेगा जो उसे तोड़ देगा। मिहिर पूछेगा कि क्या वह खुद अपनी आंखों से उसे किसी और का होते हुए देख पाएगी? यह सुनकर तुलसी पूरी तरह बिखर जाएगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
विरानी फैक्ट्री में हुआ कांड, कौन है असली गुनाहगार?
दूसरी तरफ फैक्ट्री में भी हालात बिगड़ने वाले हैं। वहां मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच जबरदस्त झगड़ा शुरू हो जाएगा। रामनवमी का मौका होने की वजह से वृंदा पुलिस बुलाने के खिलाफ होगी, लेकिन बिगड़ता ही जाएगा। मंगल अंगद की वफादारी पर शक करेगा, जिससे अंगद को बहुत तकलीफ होगी। मामला तब और गंभीर हो जाएगा जब पता चलेगा कि फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए गए हैं। विक्रम के गोल-मोल जवाबों की वजह से उस पर शक किया जाएगा। आगे क्या होगा? क्या असली दोषी पकड़ में आएगा? शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



