Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: अंगद ने रणविजय से मिलाया हाथ, तुलसी ने बेटे को...

KSBKBT 2: अंगद ने रणविजय से मिलाया हाथ, तुलसी ने बेटे को जड़ा थप्पड़

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/KSBKBT_12_02_1770866121993_1770866127130.png

संक्षेप:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक और अंगद की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। दो भाइयों के बीच तनाव देख तुलसी परेशान है। अंगद ऋतिक को अपना दुश्मन मानने लगा है।  

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए-नए अपडेट्स आते हैं। शो में इस वक्त अंगद और ऋतिक के बीच दूरियां आ गई हैं। अंगद ने रणविजय से हाथ मिला लिया है। अंगद को अपने ही भाई और परिवार के खिलाफ जाता देख तुलसी दुखी है। वो अंगद से सवाल भी करेगी। अंगद ने अपने शेयर्स रणविजय के नाम कर दिए हैं। इसके बाद रणविजय बोर्ड मीटिंग में सबको धमकी देता है। वो ये भी कहता है कि उसके पास ऋतिक से ज्यादा शेयर्स हैं इसलिए वो अब कंपनी में फैसला ले सकता है।

नोयोना ने तुलसी को मारा ताना

तुलसी और बाकी सबको जैसे ही पता चलता है कि अंगद ने रणविजय के नाम शेयर्स कर दिए हैं, हर कोई हैरान रह जाता है। इस मौके का फायदा उठाकर नोयोना तुलसी को ताना मारती है। वो कहती है कि उसे लगा था कि उसके बच्चों की परवरिश बहुत अच्छी है, लेकिन ऐसा नहीं है। उसके अपने बच्चे ही उसके खिलाफ हो जाते हैं।

ऋतिक को दुश्मन समझ रहा अंगद, तुलसी ने जड़ा थप्पड़

तुलसी और वृंदा भी अंगद को लेकर परेशान हैं। तुलसी कहती है कि वो अंगद से बात करेगी। जब वो अंगद से बात करने जाएगी, वो गुस्सा हो जाएगा। वो कहेगा कि रणविजय से बड़ा दुश्मन वीरानी परिवार का ऋतिक है। तुलसी जैसे ही ये बात सुनती है, वो अंगद को थप्पड़ मार देती है। वो अंगद से कहती है कि अगर वो अपने ही भाई को दुश्मन मान रहा है तो वो जाकर अपने भाई को मार दे और फिर आकर अपनी मां को भी मार दे।

सलोनी के सामने आई मिहिर और तुलसी के तलाक का सच

इधर सलोनी के सामने मिहिर और तुलसी की सच्चाई आ गई है। उसे पता चल गया है कि मिहिर और तुलसी का तलाक होने वाला है। सलोनी वृंदा और तुलसी की बात सुन लेती है। तुलसी घबरा जाती है। देव उसकी बात को कवर करने की कोशिश करती है, लेकिन तुलसी उसे रोक देती है। तुलसी फिर सलोनी को पूरा सच बता देती है। सच जानने के बाद भी सलोनी देव से अपना रिश्ता नहीं तोड़ती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN