Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: शादी बीच में छोड़कर चला जाएगा गौतम, परी को होगा...

KSBKBT 2: शादी बीच में छोड़कर चला जाएगा गौतम, परी को होगा अपनी गलती का अहसास

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/Updasd_1773490687115_1773490691057.jpg

KSBKBT 2 Episode Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक और मुन्नी की शादी के बीच दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कहानी में एक दमदार ट्विस्ट उस वक्त आएगा जब गौतम शादी बीच में ही छोड़कर चला जाएगा।

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का शनिवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। विरानी परिवार में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। ऋतिक और मुन्नी की शादी की रस्में मेहंदी के साथ शुरू होंगी। जश्न का माहौल होगा और इस बीच मुन्नी अपने अतीत को याद करके भावुक हो जाएगी। वह सोचेगी कि कैसे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। वह जो कभी एक नौकरानी हुआ करती थी, आज विरानी खानदान की बहू बनने वाली है। ऋतिक भी मुन्नी का पूरा ख्याल रखता नजर आएगा और उसकी मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए बड़े प्यार से उस पर नींबू-चीनी लगाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऋतिक की शादी में मस्ती करेगा मिहिर

मेहंदी के फंक्शन में खूब सारा हंसी मजाक भी देखने को मिलेगा। बच्चों को ढूंढते हुए वृंदा अचानक अंगद की बाहों में जा गिरेगी, और दर्शकों को एक रोमांटिक सीक्वेंस देखने को मिलेगा। उधर मिहिर भी मस्ती के मूड में दिखेगा। वह अपनी हथेली पर तुलसी का नाम लिखवाएगा, जिसे देखकर सब उसे चिढ़ाएंगे। जब तुलसी शरमा जाएगी, तो मिहिर सबके सामने मेहंदी वाले से तुलसी लव्स मिहिर लिखने को कहेगा।

परी को होगा अपनी गलती का अहसास

इधर खुशियों का माहौल होगा और उधर नफरत की चिंगारी सुलग रही होगी। समायरा अपने मां-बाप से बहस करेगी और कहेगी कि वह जानती है कि वो सब के सामने नाटक कर रहे हैं और जल्द ही अलग हो जाएंगे। ऋतिक यह बातें सुनकर दंग रह जाएगा और उसे डर सताने लगेगा कि कहीं उसका परिवार टूट न जाए। उधर परी को अजय का अपनी बेटी गरिमा के लिए प्यार देखकर पछतावा होगा कि उसने उसके साथ कितना गलत किया था। जब पूजा के लिए पंडित जी किसी बड़े कपल को बैठने कहेंगे, तो ऋतिक बड़ी चालाकी से करण और नंदिनी का नाम सुझाएगा।

शादी बीच में छोड़कर चला जाएगा गौतम

एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट गौतम की वापसी से होगा। तुलसी के रिक्वेस्ट करने पर गौम्जी और दामिनी शादी में पहुंच जाएंगे। लेकिन वहां का नजारा देखकर गौम्जी का दिल तोड़ देगा। उसे यह देखकर तकलीफ होगी कि तुलसी और मिहिर ने पूजा में करण-नंदिनी को सबसे बड़ा दर्जा दिया है। उसका गुस्सा फूट पड़ेगा। उसे लगेगा कि उसे हमेशा की तरह इगनोर किया जा रहा है और वह विरानी हाउस का बड़ा बेटा होने का हक खो चुका है। गुस्से में वह शादी छोड़कर चला जाएगा, जिससे तुलसी को अपनी गलती का पछतावा होगा। लेकिन क्या तुलसी एक बार फिर गौतम के साथ परिवार को जोड़ पाएगी? सीरियल के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN