Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: क्या कामयाब हो जाएगा मिताली का प्लान, ऋतिक और मुन्नी...

KSBKBT 2: क्या कामयाब हो जाएगा मिताली का प्लान, ऋतिक और मुन्नी के रिश्ते में आएगी दरार?

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/ksbkbt_18_03_1773835388653_1773835392448.png

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मुन्नी और ऋतिक की शादी के साथ ही दोनों के बीच मिताली ने पहली गलतफहमी भी डाल दी है। मुन्नी ने ऋतिक का वो वीडियो देख लिया है जिसमें वो कहता है कि वो शादी इसलिए कर रहा है क्योंकि मुन्नी टिमसी का ख्याल अच्छे से रख सकता है। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। तमाम मुश्किलों के बाद मुन्नी और ऋतिक की शादी हो गई है, लेकिन मिताली का मुन्नी को भेजा हुआ गिफ्ट मुन्नी के दिमाग में ऋतिक के लिए सवाल खड़ा कर देता है। मुन्नी ने वो पेन ड्राइव देख ली है जिसमें ऋतिक कहता है कि उसने मुन्नी से शादी इसलिए की है ताकि टिमसी का ख्याल रखने वाला कोई मिल जाए। वो इस पेन ड्राइव को देखने के बाद काफी दुखी है।

मुन्नी के मन में ऋतिक के लिए खड़े हो रहे सवाल

मुन्नी ने अभी पेन ड्राइव के बारे में ऋतिक से कोई बात नहीं की है, लेकिन वो परेशान है। वो उस बात को सोचकर रो रही होती है कि तभी तुलसी का वीडियो कॉल उसके पास आ जाता है। तुलसी मुन्नी से पूछती है कि वो क्यों रो रही है। उस वक्त मुन्नी उससे झूठ बोल देती है। वो कहती है कि खाना बनाते वक्त उसका थोड़ा सा हाथ जल गया इस वजह से उसकी आंखों में आंसू हैं।

क्या मिताली का प्लान होगा कामयाब?

आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि मुन्नी ऋतिक की बातों को सोचकर थोड़ा सा परेशान होगी। वो परेशानी मुन्नी के व्यवहार में भी नजर आएगी। मुन्नी का बदला हुआ व्यवहार देखकर ऋतिक भी सोच में पड़ जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिताली का प्लान कामयाब होगा और शादी के तुरंत ही बाद मुन्नी और ऋतिक के रिश्ते में दूरियां आ जाएंगी?

शांतिनिकेतन में तुलसी की वापसी से खुश हुआ वीरानी परिवार

इधर तुलसी की भी शांतिनिकेतन में वापसी की तैयारी है। मिहिर तुलसी को मनाने की कोशिश कर रहा है। वो तुलसी के लिए फूल भिजवाता है। वहीं, तुलसी अपने बच्चों के लिए शांतिनिकेतन में वापस आने का फैसला करेगी। वो मिहिर को साफ कर देगी कि वो अपने बच्चों की मां बनकर शांतिनिकेतन वापस आ रही है, न की मिहिर वीरानी की पत्नी बनकर। तुलसी की वापसी से पूरे घर में खुशी का माहौल होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN