Home  लाइफस्टाइल समाचार Kiss Day 2026: किस डे पर पार्टनर को भेजें ये 15+ रोमांटिक...

Kiss Day 2026: किस डे पर पार्टनर को भेजें ये 15+ रोमांटिक शायरियां, लबों तक आ जाएगा प्यार!

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Happy Kiss Day 2026: अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किस डे मना रहे हैं, तो शुरुआत प्यारी सी विशेज के साथ कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए रोमांटिक शायरियां ले कर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने दिल के जज्बात आसानी से कह पाएंगे।

वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। प्यार में पड़े कपल्स के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। ये खूबसूरत मौका होता है जब भावनाएं सिर्फ शब्दों से ही नहीं बयां की जातीं, बल्कि आगे बढ़कर उन्हें खूबसूरत पलों में ढालने का भी मौका मिलता है। एक प्यारी सी किस आपके रिश्ते में अलग ही मिठास घोलने का काम करती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किस डे मना रहे हैं, तो शुरुआत प्यारी सी विशेज के साथ कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए रोमांटिक शायरियां और मैसेज ले कर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने दिल के जज्बात आसानी से कह पाएंगे।

1) मोहब्बत खामोशी से मुकाम तक पहुंची है

दिल को मंजिल हासिल कर लेने दो

लबों को लबों से छू लेने दो

हैप्पी किस डे 2026!

2) दिल अब बस तुझे ही चाहता है

तेरी यादों में हमेशा खो जाता है

लग गई है तेरे इश्क की आदत

तेरे होंठों को चूमने को दिल चाहता है

हैप्पी किस डे 2026!

3) एक किस में छुपा जो एहसास मिला,

वो हर लफ्ज से कहीं ज्यादा खास लगा..

Happy Kiss Day My Love!

4) लबों की नरमी से आज इकरार कर लूं

जी भर के आज तुझे प्यार कर लूं.

Happy Kiss Day!

5) तुम मेरी आदत बन गए,

दिल की इबादत बन गए,

आज किस डे पर दे दो किस,

तुम मेरी किस्मत बन गए।

हैप्पी किस डे जान!

6) लबों को लबों से छू जाने दो,

दिल को दिल में उतर जाने दो,

ना रोको खुद को आज,

मोहब्बत को हद से गुजर जाने दो।

हैप्पी किस डे!

7) काश मेरे होंठ तेरे होठों को छू जाए,

देखूं जहां बस तेरा चेहरा नजर आए,

हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा,

होठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए।

Happy Kiss Day!

8) तुम्हारी अदा का कोई जवाब नहीं

खूबसूरती पर कोई सवाल नहीं

तुमसे प्यारा कोई ख्वाब नहीं

तुम्हें किस किए बिना ये दिन खास नहीं

Happy Kiss Day My Love!

9) मेरे प्यार का अफसाना भी है,

इसमें प्यार का खजाना भी है,

इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना,

और आज तो मांगने का बहाना भी है।

Happy Kiss Day love!

10) कहने को अल्फाज बहुत थे दिल में,

पर एक किस ने सब बयां कर दिया..

हैप्पी किस डे 2026!

11) तुम एक हसीन गुलाब जैसी हो,

बड़ी नाजुक सी कोई ख्वाब जैसी हो,

दिल चाहता है होंठों से लग जाऊं तुम शबाब जैसी हो!

हैप्पी किस डे मेरी जान!

12) बोसा आंखों का जो मांगा

तो वो हंस कर बोले

देख लो दूर से खाने के ये

बादाम नहीं..

Happy Kiss Day!

13) उसके होंठों को चूमा तो ये

अहसास हुआ,

की सिर्फ पानी ही जरूरी नहीं

प्यास बुझाने के लिए..

हैप्पी किस डे!

14) अपने होंठों से

चूम लूं आँखें तेरी

बन जाऊं तेरा दिल

महसूस करूं तेरी सांसे

Happy Kiss Day!

15) मोहब्बत के रंग में

डूबी शाम हो,

एक नई शुरुआत का

पैगाम हो,

तेरे होंठ मेरे होंठों से

ऐसे मिले,

जैसे मेरे होंठ तेरे और

तेरे होंठ मेरे नाम हों।

Happy Kiss Day My Love!

16) सिर्फ एक बार चूमा था

महबूब के होंठों को,

लोगों ने बस्ती से निकाल दिया,

शराब पीने के इल्जाम में!

हैप्पी किस डे जान!

17) किस का मतलब

सिर्फ होंठों को छूना नहीं,

बल्कि दिल को छूना भी होता है।

Happy Kiss Day 2026!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN