Home मनोरंजन समाचार Kathanar Trailer: क्या है 14 भाषाओं में बनी ‘कथानार’ की कहानी? जानिए...

Kathanar Trailer: क्या है 14 भाषाओं में बनी ‘कथानार’ की कहानी? जानिए कब होगी थिएटर्स में रिलीज?

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/Kah_1774971453587_1774971458298.jpg

Kathanar Movie: धुरंधर-2 ने फैंस को साउथ की कल्ट हिट फिल्मों से थोड़ा ब्रेक तो दिया, लेकिन धुरंधर की आंधी के बाद अब तैयार हो जाइए साउथ की एक और ब्लॉकबस्टर हिट के लिए। फिल्म कथानार का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

मोस्ट अवेटेड पीरियड डार्क फैंटेसी फिल्म ‘कथानार’ का ट्रेलर मंगलवार (31 मार्च) को रिलीज कर दिया गया है। इसे मलयालम सिनेमा की अभी तक की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जा रहा है। विजुअल एक्सपीरियंस आपको हॉलीवुड फिल्मों की याद दिला देता है। करीब 178 सेकंड का यह प्रोमो मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। ट्रेलर की शुरुआत ‘कांथलूर शाला’ नाम की एक काल्पनिक जगह के सीन्स दिखाने से होती है जिसे दक्षिण भारत का नालंदा माना जाता था। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे यह प्राचीन संस्थान हर तरह के ज्ञान का स्वागत करता है। लेकिन फिर कहानी में उन काली शक्तियों की एंट्री होती है जो सब कुछ बदल देती हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।

क्या होगी ‘कथानार’ की कहानी? कब होगी थिएटर्स में रिलीज?

गॉसिप गलियारों की मानें तो यह फिल्म 20 मई से 27 मई के बीच रिलीज हो सकती है। क्योंकि इस दौरान बकरीद की छुट्टियां पड़ेंगी, तो इसका फायदा मूवी को मिल सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसके अगस्त में रिलीज होने का भी कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। कहानी की बात करें तो यह 9वीं सदी के एक ईसाई पादरी ‘कदमत्तथु कथानार’ की जिंदगी पर आधारित है, जिनके पास चमत्कारी और जादुई शक्तियां मानी जाती थीं।

पुरानी लोककथा में काल्पनिक कहानी-किरदारों का तड़का

हालांकि ट्रेलर को देखकर साफ है कि फिल्म इस लोककथा के पुराने वर्जन से अलग काफी हद तक काल्पनिक उड़ान भी लेगी। जब वेनाड की धरती खतरे में पड़ती है, तब लोग एक रक्षक के लिए प्रार्थना करते हैं। ट्रेलर में जयसूर्या को ‘कथानार’ के तौर पर दिखाया गया है। उन्हें एक सुपरह्यूमन की तरह पेश किया गया है, जिसके पास ऐसी शक्तियां हैं जो किसी साधारण इंसान के काबू की बात नहीं हैं। प्रोमो में एक लाइन लिखकर आती है कि ‘सावधान रहें कि आप किससे प्रार्थना कर रहे हैं।’ यह लाइन फिल्म की कहानी और इसमें आ सकने वाले ट्विस्ट्स के लिए एक्साइटमेंट बनाते हैं। इस फिल्म के साथ बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपना मलयालम डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म में सितारों की फौज, कुल 14 भाषाओं में होगी रिलीज

स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें प्रभुदेवा, सानूप सान, सैंडी, देविका, नितेश भारद्वाज, विनीत, हरीश उथमन, श्रीकांत मुरली और कुलप्रीत यादव जैसे नाम शामिल हैं। रोजिन थॉमस के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल मानसून में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसे एक-दो नहीं बल्कि कुल 14 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। भाषाओं की लिस्ट में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, चीनी, फ्रेंच, कोरियाई, इतालवी, रूसी, इंडोनेशियाई, जापानी और जर्मन शामिल रहेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN