Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: पत्नी के अजीब सवाल पर पति का तगड़ा...

Jokes of the Day: पत्नी के अजीब सवाल पर पति का तगड़ा जवाब, यहां पढ़ें हस्बैंड-वाइफ से जुड़े 10 धमाकेदार चुटकुले

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार के साथ तकरार भरा होता है। इस रिश्ते में जब तक थोड़ी मस्ती-मजाक न हो तो दिन पूरा नहीं होता। आज हम आपकी हंसी की डोज को पूरा करने के लिए ऐसे ही कुछ पति-पत्नी वाले मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

पति-पत्नी का रिश्ता जितना प्यार भरा होता है, उतना ही नोक-झोंक से भी रंगीन बना रहता है। इस रिश्ते में हल्की-फुल्की मस्ती और मजाक न हो, तो जैसे दिन अधूरा सा लगता है। हर पति अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन उसे छेड़ने और थोड़ा परेशान करने में भी अलग ही मजा आता है। वहीं कई बार पत्नी की बातें ऐसी होती हैं कि पति भी हैरान रह जाता है। इसी मीठी तकरार और प्यारी नोक-झोंक के बीच रिश्ते की असली खूबसूरती छिपी होती है। हंसी-मजाक ही वो जादू है जो रिश्ते को हल्का, खुशहाल और मजबूत बनाए रखता है। तो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लेकर आए हैं पति-पत्नी के कुछ ऐसे ही मजेदार और धमाकेदार चुटकुले। इन जोक्स को पढ़िए, थोड़ी देर के लिए सारी टेंशन भूल जाइए और खुलकर हंसिए।

पति-पत्नी से जुड़े 10 मजेदार चुटकुले-

1-

पत्नी- सुनो जी, अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे?

पति- मैं भी मर जाऊंगा…

पत्नी- क्यों?

पति- क्योंकि इतनी खुशी मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा!

पत्नी- आज मैंने एक सपना देखा…

पति- क्या?

पत्नी- तुम मुझे हीरे का हार दे रहे थे!

पति- तो फिर सो जाओ… और पूरा सेट ले लो!

पति- तुम बहुत बदल गई हो…

पत्नी- कैसे?

पति- पहले गुस्सा करके चुप हो जाती थी…

अब गुस्सा करके और ज्यादा बोलती हो!

पत्नी- मैं तुम्हारी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन जानना चाहती हूं…

पति- जब तुम मायके जाती हो!

पत्नी- मैं घर छोड़कर जा रही हूं!

पति- ठीक है, मैं भी मंदिर जा रहा हूं…

पत्नी- क्यों?

पति- मनोकामना पूरी होने पर भगवान के दर्शन जरूरी हैं!

पति- सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना, बैटरी फट जाएगी.

पत्नी- आप चिंता ना करें मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी.

पति की बात सुनकर पतिदेव के दिमाग की बत्ती ही उड़ गई…

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो… मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,

शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना…!

पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ…!

पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।

कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे…!

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था…

‘पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में…आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में…’

रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है!

झा गया सन्नाटा।

पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है…!

पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने…!

पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में…!

पति बेहोश…!

पत्नी- अगर मैं गायब हो जाऊं तो?

पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा…

पत्नी- क्या लिखोगे?

पति- जो ढूंढे, वही रखे!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN