Source :- LIVE HINDUSTAN
घर-दफ्तर की टेंशन के बीच अगर आप भी खुलकर हंसना भूल चुके हैं, तो हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर दिन की शुरुआत करें और अपनों को भेजकर हंसी का फुल डोज दें।
ऑफिस और घर की टेंशन के बीच आजकल हर कोई परेशान रहता है और ऐसे में लोग हंसना ही भूल चुके हैं। अगर आप भी खिलखिलाकर हंसकर दिन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को आप भी पढ़ें और अपनों को भेजें। ये चुटकुले आपको हंसी का फुल डोज देंगे।
पति और पत्नी का ज़ोरदार झगड़ा होता है.
पति गुस्से से- तेरी जैसी 50 मिलेंगी.
पत्नी हंसके- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए!
मां – बेटा क्या कर रहे हो?
बेटा – पढ़ रहा हूं मां..
मां – शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?
बेटा – आपकी होने वाली बहु के SMS.
दे थप्पड़, दे थप्पड़!
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए,
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया,
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया,
और सारी कमाई चली गई।
उसने मुझसे पूछा
चाहोगे मुझे कब तक,
मैंने भी मुस्कुराके कह दिया,
मेरी बीवी को न पता चले तब तक।
टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है.
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए।
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े।
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है।
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं,
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो?
लड़का- 19 हजार महीना।
लड़की का बाप- 15000 मैं अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं।
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल।
पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
पति – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना!
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही।
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है।
पति अपनी पत्नी से :- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना.
पत्नी :- ठीक है
कुछ देर बाद
पति :- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी :- नहीं अभी नहीं
पति :- क्यों.?
पत्नी :- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं।
पति बेहोश।
फादर: अगर इस बार तुम इम्तिहान मे फेल हुए तो,
मुझे पापा मत कहना।
इम्तिहान के बाद,
फादर: How is Your Result?
सन: दिमाग का दही मत कर
बाबूलाल तू बाप कहलाने का हक खो चूका है।
एक सरकारी दफ्तर के बोर्ड पार लिखा था,
कृपया शोर ना करे।
किसी ने उसके नीचे
लिख दिया,
“वरना हम जाग जायेंगे..”
डॉक्टर ने आदमी से पूछा,
क्या आप का और आपकी बीवी का खून एक ही है?
आदमी ने कहा,
क्यों नही? जरूर होगा! 50 साल से मेरा ही खून जो पी रही है।
पति : अल्लाह ने तुम्हें 2 आंखे दी हैं,
चावल से पत्थर नही निकाल सकती?
पत्नी : अल्लाह ने तुम्हें 32 दांत दिए है,
2-4 पत्थर नही चबा सकते?
अर्ज है: रोज रोज वजन नापकर क्या करना है,
एक दिन तो सबने मरना है,
चार दिन की है जिंदगी, खा लो जी भर के,
अगला जन्म फिर 3 किलो से शुरू करना है!
थप्पड़ मारने पर नाराज वाइफ से हस्बैंड बोला-
“आदमी उसी को मारता है जिससे वो प्यार करता है।”
वाइफ ने हस्बैंड को 2 थप्पड़ मारे और बोली- “आप क्या समझते है मै आपसे प्यार नही करती।”
पत्नी: डॉक्टर साहब..
मेरे पती को रात मे बड़बड़ाने की आदत है,
कोई उपाय बताए?
डॉक्टर: आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दिया करें।
पापा बेटी से-
बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी,
लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती हो, क्यों?
बेटी- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है।
पत्नी ने गुस्से में पति से कहा-
मैं तंग आ गई हूं रोज की किच-किच से..
मुझे तलाक चाहिए!
पति- ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी (रोमांटिक होते हुए)-
मना रहे हो मुझे..
पति- नहीं रे पगली, मां कहती है,
अच्छा काम करने से पहले,
मीठा खाना चाहिए।
पति बाल कटवाकर घर आया.
पति: देखो, मैं तुमसे दस साल छोटा लगता हूं कि नहीं?
पत्नी: मुंडन करवा लेते तो लगता जैसे अभी पैदा हुए हो।
पप्पू: पापा बुलेट दिला दो,
बाप: पड़ोसन की लड़की को
देख बस से जाती है..
पप्पू: यही तो देखा नहीं जाता।
पप्पू अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले..
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


