Home टेक न्यूज़ Jio का तोहफा! कैश के लिए ATM जाने की जरूरत कर दी...

Jio का तोहफा! कैश के लिए ATM जाने की जरूरत कर दी खत्म, अब UPI से निकालें पैसे

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अब बिना ATM कार्ड, सिर्फ QR स्कैन करके आसानी से कैश निकाल सकते हैं। क्योंकि Jio Payments Bank ने UPI बेस्ड कैश विड्रॉल सर्विस शुरू की है। यह सुविधा डिजिटल पेमेंट और कैश के बीच गैप को खत्म करेगी।

Jio Payments Bank: आज ज्यादातर लोग UPI के जरिए पेमेंट कर रहे हैं, लेकिन अभी कैश की जरूरत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर गांव और छोटे शहरों में आज भी लोग कैश पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर ATM दूर हो या कार्ड साथ न हो, तो पैसे निकालना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Jio Payments Bank ने एक नई सुविधा शुरू की है, जो यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। अब आप बिना ATM कार्ड के भी सिर्फ UPI के जरिए कैश निकाल सकते हैं। आप सिर्फ QR कोड स्कैन करके आसानी से पैसे निकाल सकते हैं।

ऐसे काम करेगी नई UPI कैश विड्रॉल सर्विस

Jio Payments Bank ने UPI बेस्ड कैश विड्रॉल सर्विस शुरू की है, जिससे यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं। इस सुविधा के तहत यूजर्स को सिर्फ एक QR कोड स्कैन करना होता है और अपने UPI ऐप से ट्रांजैक्शन को कन्फर्म करना होता है। इसके बाद उन्हें तुरंत कैश मिल जाता है। इस सर्विस को इस्तेमाल करना काफी आसान है।

सबसे पहले आपको Jio Payments Bank के BC (Business Correspondent) पॉइंट पर जाना होगा। वहां मौजूद QR कोड को अपने UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm) से स्कैन करें। इसके बाद जितना कैश निकालना है, उतनी रकम डालें और ट्रांजैक्शन को वेरीफाई करें। जैसे ही पेमेंट कन्फर्म होगा, आपको उसी जगह से कैश मिल जाएगा।

इस सुविधा के फायदे?

इस नई सुविधा के कई बड़े फायदे हैं। सबसे पहले, अब आपको ATM या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है। दूसरा, कैश निकालने का प्रोसेस बहुत तेज और आसान है। यह सुविधा डिजिटल और कैश दोनों के बीच एक अच्छा बैलेंस बनाती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलती है। Jio Payments Bank की यह सर्विस पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें हर ट्रांजैक्शन UPI के जरिए होता है, जो पहले से ही एक सुरक्षित पेमेंट सिस्टम माना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN