Home टेक न्यूज़ itel A100 रिव्यू: मजबूत बॉडी, महंगे फोन जैसा लुक, ₹7000 से कम...

itel A100 रिव्यू: मजबूत बॉडी, महंगे फोन जैसा लुक, ₹7000 से कम में कमाल का फोन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वैसे तो भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस समय कई सस्ते मॉडल पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब लो-बजट सेगमेंट में एक दिसचस्प फोन की एंट्री हो गई है। हम बात कर रहे हैं itel A100 की, जिसे हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया है। हमने काफी दिन इसे यूज किया। चलिए बताते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस…

वैसे तो भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस समय कई लो-बजट स्मार्टफोन मॉडल पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब लो-बजट सेगमेंट में एक दिसचस्प फोन की एंट्री हो गई है। हम बात कर रहे हैं itel A100 की, जिसे हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया है। यह फोन दिलचस्प इसलिए है क्योंकि सस्ता होने के बावजूद फ्लैगशिप फोन जैसा दिखता है। इस फोन को खासतौर से ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो 7,000 रुपये से 8,000 रुपये के अंदर एक मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। आईटेल ने इस बार लुक्स के साथ-साथ फोन की ड्यूरेबिलिटी पर खास ध्यान दिया है और यह सेगमेंट में सबसे मजबूत फोन में से एक है। हमने काफी दिन इसे यूज किया। चलिए बताते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस…

सबसे पहले जानिए बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा

इसका बॉक्स देखने में काफी सुंदर है, जिसे रेड एंड व्हाइट कलर कॉम्बीनेशन में डिजाइन किया गया है। बॉक्स के ऊपर ही फोन का फर्स्ट लुक देखने को मिल जाता है। पीछे की तरफ, इसके तीनों कलर्स और कुछ खास फीचर्स को हाइलाइट किया गया है। बॉक्स के अंदर, फोन के अलावा, 10W का चार्ज, टाइप-सी टू यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर टूल और एक प्लास्टिक का केस मिल जाता है। साथ में कुछ डॉक्यूमेंट्स भी हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

itel A100 के डिजाइन को देखते ही लगता है कि कंपनी ने इसे प्रीमियम लुक देने की पूरी कोशिश की है। बैक पैनल दूर से देखने पर हूबहू OnePlus 15 जैसा लगता है। इसमें प्लास्टिक बैक है, लेकिन फिनिश काफी अच्छी है। अच्छी बात यह भी लगी कि बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट नहीं आते, जिससे बार-बार साफ करने का झंझट खत्म हो जाता है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन – सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक, और टाइटेनियम गोल्ड में लॉन्च किया है। रिव्यू के लिए हमारे पास फोन का सिल्क ग्रीन कलर वेरिएंट आया था, जो दिखने में अट्रैक्टिव है।

itel A100 Review

जैसा कि हमने बताया कंपनी ने इस फोन की ड्यूरेबिलिटी पर खास ध्यान दिया है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस सर्टिफिकेशन का मतलब यह है कि फोन ड्रॉप, वाइब्रेशन, टेम्परेचर चेंज, धूल आदि से काफी हद तक सुरक्षित है। इस प्राइस रेंज में यह फीचर बहुत कम फोन्स में मिलता है। इतना ही नहीं, यह फोन IPX4 रेटिंग के साथ स्प्लैश रेजिस्टेंट भी है, यानी हल्की बारिश या पानी के छींटों से डरने की जरूरत नहीं है। फोन का वजन और मोटाई बैलेंस्ड है। यह लगभग 8.5 एमएम मोटा है। फोन काफी लाइटवेट है और यह हाथ में वाकई में अच्छा फील देता है। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों हैं।

डिस्प्ले

फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इस बजट में 90 हर्ट्ज मिलना अच्छी बात है, हालांकि अब इस बजट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले मॉडल भी आ रहे हैं। डिस्प्ले चलाने में काफी स्मूद लगता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 720×1612 पिक्सेल है, जो एचडी प्लस कैटेगरी में ठीक है। ब्राइटनेस एवरेज है (लगभग 480-500 निट्स), घर के अंदर और छांव में अच्छा दिखता है, लेकिन तेज धूप में थोड़ी दिक्कत महसूस होती है।

itel A100 Review

वॉटरड्रॉप नॉच में 5 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा है। साथ में Dynamic Bar फीचर है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस, कॉल आदि को बेहतरीन तरीके से दिखाता है। बता दें कि यह फीचर आईफोन का पॉपुलर फीचर है। कंपनी ने इसमें DTS साउंड का सपोर्ट दिया है, लेकिन इसका साउंड एवरेज ही लगा।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

itel A100 में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह 12nm पर बना है और रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक है। इसे 3GB और 4GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB तक का वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे रैम बढ़कर 8GB तक (3+5) और 12GB तक (4+8) हो जाती है। फोन आईटेल ओएस 15 के साथ Android 15 Go Edition पर चलता है। ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं। सोशल मीडिया ऐप्स जैसे कि वॉट्सऐप, यूट्यूब, फेसबुक जैसे ऐप्स आराम से चलते हैं। हल्के-फुल्के गेम्स जैसे लूडो, कैंडीक्रेश लो सेटिंग्स पर चल जाते हैं, लेकिन इस फोन से हैवी गेमिंग की उम्मीद बिल्कुल न करें।

itel a100 review

इस फोन में एक यूनिक फीचर है UltraLink, जो उन लोगों के लिए है जो कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में रहते हैं। इस फीचर के जरिए दूसरे आईटेल फोन्स यूजर के साथ बिना इंटरनेट के मैसेज और कॉल किया जा सकता है, हालांकि एक सीमित रेंज के अंदर। फोन में IR ब्लास्टर भी है, जिससे टीवी, एसी, सेट-टॉप बॉक्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

कैमरा

कैमरा सेक्शन सबसे सिंपल है। पीछे 8 मेगापिक्सेल का सिंगल कैमरा है। दिन की रोशनी में ठीक-ठाक फोटो आती हैं, कलर्स नेचुरल रहते हैं। लो-लाइट में नॉइज ज्यादा आता है। वीडियो 1080p तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सेल कैमरा है, जो वीडियो कॉल के लिए पर्याप्त है। कोई खास AI फीचर या नाइट मोड नहीं है, लेकिन इस प्राइस में उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। इसका कैमरा टेस्ट करने के लिए हम पहुंच गए भोपाल के लोकप्रिय स्पॉट लेक व्यू पर, जहां लिए फोटोज आप नीचे देख सकते हैं।

itel A100 Reviewitel A100 Reviewitel A100 Reviewitel A100 Reviewitel A100 Reviewitel A100 Reviewitel A100 Review

बैटरी

फोन में 5000mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट का स्टैंडर्ड है। यह फुल चार्ज में पूरे दिन आराम से जाती है। बॉक्स में 10W का चार्जर भी मिल जाता है। इसे फुल चार्ज होने में 2.5 से 3 घंटे का समय लगता है। ओवरऑल बैटरी भी बढ़िया है।

itel A100 Review

फोन की कीमत

रैम और स्टोरेज के हिसाब से इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। कंपनी फोन के साथ पहले 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी है, जो बहुत अच्छा है।

itel A100 Review

खरीदें या नहीं?

itel A100 उन लोगों के लिए बेस्ट है जो स्मार्टफोन से बेसिक काम (जैसे कॉल-मैसेज करना, वॉट्सऐप-फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप्स चलाना, यूट्यूब पर वीडियो देखना या फिर हल्की फुल्की गेमिंग) ही करना चाहते हैं और फोन भी टिकाऊ होना चाहिए। बेहतरीन डिजाइन, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, 90 हर्ट्ज डिस्प्ले, अच्छी बैटरी, एंड्रॉयड 15 गो और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि इस फोन का कैमरा एवरेज है और इसका परफॉर्मेंस हाई-एंड नहीं है। यह एक 4G फोन है, यानी 5G नहीं चलेगा, ऐसे में कई बार आपको स्पीड की कमी खलेगी। अगर कोई पहली बार स्मार्टफोन पर स्विच कर रहा है या किसी को फोन गिफ्ट करना है, तो 7000 रुपये से कम में यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN