Source :- LIVE HINDUSTAN
Iran News Live: ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की जद में आ चुका है। सोमवार को भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया है और युद्ध के और भयावह होने का खतरा बना हुआ है। एक तरफ ईरान ने इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने अपने B-2 बॉम्बर्स उतार दिए हैं।
ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिका के खाड़ी देशों मे मौजूद ठिकानों और इजरायल को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है। इजरायल में, मिसाइल हमलों या उन्हें रोके जाने के कारण हुए जोरदार धमाकों की आवाजें तेल अवीव में सुनने को मिलीं। वहीं इजराइल की बचाव सेवाओं ने बताया कि मध्य शहर बेत शेमेश में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए हमले में आठ लोग मारे गए और 28 घायल हो गए, जिससे देश में मरने वालों की कुल संख्या 10 हो गई है। कतर, कुवैत जैसे शहरों में भी धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।
ईरान पर बमबारी जारी
वहीं अमेरिका और इजराइल ने भी रविवार को भी बमबारी जारी रखी। ईरान की राजधानी तेहरान में हुए धमाकों से आसमान में धुएं का विशाल गुबार उठता दिखा, खासकर उस इलाके में जहां सरकारी इमारतें स्थित हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं की हत्या करने वाले अमेरिकी और इजराइली हमलों की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच ईरानी स्कूल पर हुए हमले में मौत का आंकड़ा 180 तक पहुंच गया है।
पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बात
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है और हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की थी। पीएम ने खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।
ईरान की जवाबी कार्रवाई से आग बबूला हुए ट्रंप, बोले-हथियार नहीं डाला तो मृत्यु तय
UAE शेख के बाद PM मोदी ने नेतन्याहू को मिलाया फोन, क्या हुई बात; भारत में बड़ी बैठक
अमेरिका के इन हथियारों ने ईरान में मचाया हाहाकार; देखें पूरी लिस्ट
Iran News Live in Hindi: अब नहीं होगी कोई बातचीत, खामनेई की मौत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को ईरान का जवाब
Iran News Live in Hindi: सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत से बौखलाए ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश भेज दिया है। ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उस रिपोर्ट के जवाब में था जिसमें कहा गया था कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है।
Iran News Live in Hindi: मैंने खामेनेई को पहले पकड़ा- डोनाल्ड ट्रंप
Iran News Live in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को नहीं पकड़ते तो खामेनेई उनकी हत्या करवा देते। 2024 में ईरान से जुड़ी उनकी हत्या की साजिश का जिक्र करते हुए ट्रंप ने ABC न्यूज़ से कहा, “मैंने उन्हें पहले पकड़ लिया। उन्होंने दो बार कोशिश की। खैर, मैंने उन्हें पहले पकड़ लिया।”
Iran News Live in Hindi: कतर में ईरानी हमले के बाद ड्रोन का मलबा गिरने के केरल का एक शख्स घायल
Iran News Live in Hindi: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक भारतीय घायल हो गया जी। जानकारी के मुताबिक कतर की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोके गए ड्रोन का मलबा गिरने केरल निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। यह ड्रोन ईरान द्वारा किए गए हमले के तहत लॉन्च किया गया था। घायल की पहचान त्रिशूर जिले के वेंगिडांग पनिकवेत्तिल निवासी हिशाम (48) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब ड्रोन को बीच हवा में मार गिराया गया, तब वह अपने एक सहकर्मी के साथ बाहर था। नष्ट हुए ड्रोन के टुकड़े उन्हें लगे, जिससे उनके हाथ-पैर में चोटें आईं। उन्हें तुरंत दोहा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वे चिकित्सा देखभाल में हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Iran News Live in Hindi: पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की मदद का दिया निर्देश
Iran News Live in Hindi: मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। पीएम ने कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वॉर जोन में फंसे भारतीयों की मदद का निर्देश दिया है। यह बैठक ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद से बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बाद बुलाई गई थी। सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री ने पूरे इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। वहीं कमेटी ने सभी संबंधित विभागों को प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और मुमकिन कदम उठाने का निर्देश दिया। हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिया कि कई देशों में एयरस्पेस बंद होने और अस्थिर सुरक्षा माहौल को देखते हुए नई भारत फिलहाल लोगों को निकालने पर विचार नहीं कर रहा है।
Iran News Live in Hindi: इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले का दावा किया
Iran News Live in Hindi: इराक की एक शिया मिलिशिया ने सोमवार को दावा किया है कि उसने राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद की जा रही जवाबी कार्रवाई के दायरे को और बढ़ाता दिखाई देता है। ‘सराया अवलिया अल-दम’ नामक यह समूह उन शिया मिलिशिया संगठनों में से एक है जो 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए आक्रमण के बाद इराक में सक्रिय हुए थे। उस आक्रमण में इराक के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की सरकार गिरा दी गई थी। इस दावे पर अमेरिका और इराक की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
Iran America War Live Updates: PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात
Iran America War Live Updates: इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की थी। पीएम ने खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।
Iran America War Live Updates: हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने लेबनान को दहलाया
Iran America War Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के हमलों के बाद लेबनान को दहलाया है। दक्षिणी लेबनान के 53 गांवों और कस्बों के लोगों से जगह खाली करने को कहा गया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में भीषण हमले और रेड शुरू कर दिए हैं। इससे पहले हिजबुल्लाह ने हाइफा की ओर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया था।
Iran America War Live Updates: जॉर्डन ने मार गिराए ईरानी ड्रोन, कतर में भी धमाके
Iran America War Live Updates: ईरान की जवाबी कार्रवाई की आग पूरे क्षेत्र में फैलती जा रही है। जॉर्डन ने कहा है कि उसने रविवार को 49 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया है। इसके अलावा कतर में भी धमाकों की खबर मिली है।
Iran America War Live Updates: एयर इंडिया की फ्लाइट्स डायवर्ट
Iran America War Live Updates: मिडिल ईस्ट में मिसाइलों की बौछारों के बीच खतरों को देखते हुए एयर इंडिया अपनी उड़ानें पश्चिम एशिया में उपलब्ध हवाई क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर संचालित करेगी। वहीं सोमवार को यूरोप के विभिन्न शहरों के लिए कई उड़ानें रद्द भी कर दी गई हैं। विमानन कंपनी ने रविवार को 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं।
एयर इंडिया ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, इजराइल और कतर आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक (भारतीय समानुसार) निलंबित रहेंगी। विमानन कंपनी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर-बर्मिंघम (एआई 117) और बर्मिंघम-दिल्ली (एआई 114) समेत छह उड़ानें सोमवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा, दिल्ली और ज्यूरिख के बीच एआई 151 और एआई 152 उड़ानें, साथ ही दिल्ली और कोपेनहेगन के बीच एआई 157 और एआई 158 उड़ानें भी सोमवार को रद्द रहेंगी। उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए अन्य सभी उड़ानें पश्चिम एशिया में उपलब्ध हवाई क्षेत्रों के ऊपर वैकल्पिक मार्गों से निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी, जिससे उड़ान समय बढ़ने की संभावना है।
Iran America War Live Updates: खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों में 50 से ज्यादा घायल
Iran America War Live Updates: खामेनेई की मौत से बौखलाए ईरान ने कई खाड़ी देशों पर आक्रमण किया है। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमरीकी और इजरायली सेना के बड़े हमलों का जवाब देते हुए संयुक्त अरब अमीरात और कई पड़ोसी देशों पर हमला किया है, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई ह और 58 लोग घायल हो गए हैं।
तनाव बढ़ने के बाद UAE ने शनिवार को अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। वहीं UAE ने रविवार को तेहरान में अपनी एम्बेसी भ बंद कर दी है और अपने डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है।
Iran America War Live Updates: कुवैत ने मार गिराए ईरानी ड्रोन
Iran America War Live Updates: युद्ध की आंच मिडिल ईस्ट में फैलती ही जा रही है। कुवैती सेना ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस ने देश के कुछ हिस्सों में आज सुबह कई दुश्मन हवाई टारगेट का सामना किया और उन्हें मार गिराया। बता दें कि ईरान ने कुवैत में स्थित US नेवल बेस को निशाना बनाया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि जवाबी हमलों के तहत, ईरान ने अमेरिकी नेवल बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।
Iran America War Live Updates: हिजबुल्लाह ने भी कर दिया इजरायल पर हमला
Iran America War Live Updates: खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह ने बिजराइल पर हमला कर दिया है, जिसके बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी पर मिसाइलें दागी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



