Home  लाइफस्टाइल समाचार IPL 2026 में अनुष्का शर्मा का सिंपल लुक बना ट्रेंड, क्या आप...

IPL 2026 में अनुष्का शर्मा का सिंपल लुक बना ट्रेंड, क्या आप गेस कर सकते हैं इस महंगे जींस-फ्लोरल टॉप की कीमत?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPL 2026 का आगाज हो चुका है और शनिवार को पहला मैच खेला गया था। इस मैच में RCB की शानदार जीत हुई और इसी बीच अनुष्का शर्मा का लुक भी काफी चर्चा में रहा। उनका सिंपल लुक ट्रेंड में छा गया और कीमत ने लोगों को चौंका दिया। 

IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही मैदान में जहां चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली, वहीं स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिएक्शन भी खूब चर्चा में रहा। शनिवार को खेले गए पहले मैच में RCB की शानदार जीत के बीच कैमरा कई बार इस पावर कपल पर गया, और हर बार फैंस की नजरें ठहर गईं।

लेकिन इस बार सिर्फ रिएक्शन ही नहीं, बल्कि अनुष्का का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक भी सोशल मीडिया पर छा गया। अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली अनुष्का ने इस बार बेहद कैजुअल अंदाज चुना फ्लोरल टॉप और ब्लू डेनिम जींस। पहली नजर में भले ही ये लुक बेहद सिंपल लगे, लेकिन जैसे ही लोगों को इसके प्राइस का अंदाजा हुआ, हर कोई हैरान रह गया। अनुष्का के इस ‘साधारण’ दिखने वाले आउटफिट की कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं उनके इस वायरल लुक की पूरी डिटेल।

अनुष्का का फ्लोरल टॉप

अनुष्का शर्मा ने जो फ्लोरल टॉप पहना है, वही पूरे आउटफिट का सबसे हाईलाइट पीस है। देखने में ये काफी सिंपल है लेकिन डिटेलिंग इसे खास बनाती है। इसमें पीच, पिंक और हल्के ऑरेंज शेड्स का सॉफ्ट फ्लोरल पैटर्न बना हुआ है। इस टॉप में सटल वी-नेक डिजाइन बना है और इसमें मल्टी-लेयर रफल्स हैं, खासकर शोल्डर और स्लीव्स पर जो इसे अट्रैक्टिव बना रहे हैं। अनुष्का का ये टॉप काफी रिलैक्सिंग है और ट्रेंडी भी। अब बात करते हैं इसकी कीमत की तो ये खूबसूरत फ्लोरल टॉप पेरिस के मशहूर ब्रांड Sezane के चिक कलेक्शन का हिस्सा है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस टॉप की कीमत 150 यूरो (करीब ₹16,361.71) बताई जा रही है।

जींस भी है महंगी

अनुष्का ने फ्लोरल टॉप के साथ ब्लू हाई-वेस्ट डेनिम जींस कैरी की हुई है। बैरल लूज फिट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये जींस थाई पर लूज होती है और एंकल पर पतले शेप में होती हैं। इस जींस के प्राइस की बात करें तो इसकी वेबसाइट पर कीमत 239 पाउंड यानी 29,925 रुपये है। ऐसे फ्लोरल टॉप और डेनिम जींस कॉम्बो की कुल कीमत 46,286 रुपये हो जाती है।

मिनिमल जूलरी और मेकअप

अनुष्का शर्मा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लेयर्ड नेकलेस, चंकी रिंग्स, ब्रेसलेट और घड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने आउटफिट के हिसाब से हल्का मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल कैरी किया था। पिंक-न्यूड लिपस्टिक, मसकारा, टिंटेड चीक्स के साथ मेकअप पूरा किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN