Source :- LIVE HINDUSTAN
Reliance Jio ने क्रिकेट फैन्स को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने 195 रुपये के पॉपुलर Cricket Data Pack में बड़ा बदलाव कर दिया है। यह पैक, पहले 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन जियो ने अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया है।
IPL 2026 का 19वां सीजन शुरू हो चुका है और क्रिकेट सीजन के बीच Reliance Jio ने फैन्स को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, Jio ने अपने 195 रुपये के पॉपुलर Cricket Data Pack में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने इस पैक में मिलने वाले वैलिडिटी को काफी कम कर दिया है। यह पैक, पहले 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन जियो ने अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया है। यानी वैलिडिटी में पूरे 60 दिनों की कटौती की गई है। यह रिचार्ज अब ग्राहकों को पहले से काफी महंगा पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट और ओटीटी बेनिफिट में कोई बदलाव नहीं किया है। चलिए डिटेल में जानते हैं
Jio का 195 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक
अपडेटेड पैक में, ग्राहकों को पहले की तरह ही कुल 15GB डेटा मिलेगा, जो पूरी तरह से हाई स्पीड पर उपलब्ध होता है। जब इतना डेटा खत्म हो जाता है, तो यूजर्स 64Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। यह केवल डेटा पैक है और इसमें कोई वॉयस या एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है। डेटा के अलावा, इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो क्रिकेट और दूसरा कंटेंट देखने वालों के लिए परफेक्ट है।
कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। बस, वैलिडिटी को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया है, जिससे यह ग्राहकों को पहले से महंगा पड़ेगा। 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसका रोज का खर्च करीब 2 रुपये था, लेकिन 30 दिन वैलिडिटी होने से इसके रोज की लागत 6.50 रुपये हो गई है।
इस बदलाव के साथ, Jio के प्रीपेड पोर्टफोलियो में डेटा पैक्स द्वारा दी जाने वाली सबसे ज्यादा वैलिडिटी अब 30 दिन हो गई है।
Jio के पास और भी कई Cricket Data Packs है, चलिए एक नजर डालते हैं इन पैक्स पर:
Jio का 79 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक
जियो के पास 79 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। जब डेटा कोटा खत्म हो जाता है, तो यूजर्स 64Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।
Jio का 100 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक
जियो के पास 100 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक भी है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 6GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 64Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक के साथ 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio का 149 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक
जियो के पास 149 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक भी है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 10GB हाई-स्पीड डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी, यूजर्स 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



