Home टेक न्यूज़ iPhone Fold के सभी वेरिएंट की कीमत लीक, देखें खरीदने के लिए...

iPhone Fold के सभी वेरिएंट की कीमत लीक, देखें खरीदने के लिए कितना रखना होगा बजट

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone Fold Price Leak: Apple अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस iPhone Fold पर काम कर रहा है, जिसके इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत सामने आ गई है।

iPhone Fold Price Leak: ऐप्पल के पोर्टफोलियों में जल्द मुड़ने वाला आईफोन जुड़ने वाला है। खबरों के मुताबिक, ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है, जिसे ‘iPhone Fold’ के नाम से उतारा जा सकता है। आईफोन फोल्ड के इसी साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐप्पल ने ऑफिशियल इस फोन के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि यह सैमसंग के गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की तरह ही बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन का इस्तेमाल करेगा। संयोग से इसका लॉन्च उसी साल होगा जब ऐप्पल अपने 50 साल पूरे करेगा। लॉन्च से पहले ही आईफोन फोल्ड की संभावित कीमत सामने आ गई है।

ऐप्पल के आने वाले फोल्डेबल फोन को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं, जिनसे इस बात का हिंट मिल रहा है कि ऐप्पल की तरफ से आगे क्या आने वाला है। इन अफवाहों के बीच ‘द बेल’ की एक नई रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें यह लीक हुआ है कि ऐप्पल अपने ‘iPhone Fold’ (या जो भी नाम वह इसे देना चाहे) में कितनी और किस तरह की रैम इस्तेमाल करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन फोल्ड में 12GB रैम होने की बात कही जा रही है, ठीक वैसे ही जैसे ऐप्पल के मौजूदा प्रो मॉडल्स – जैसे कि iPhone 17 Pro और 17 Pro Max में होती है। बताया जा रहा है कि ऐप्पल 12GB LPDDR5X रैम सैमसंग से ले रहा है। चलिए जानते हैं कितनी हो सकती है आईफोन फोल्ड की कीमत..

इतनी होगी अलग-अलग मॉडल की कीमत

इस बीच, टिप्स्टर इंस्टैंट डिजिटल का कहना है कि आईफोन फोल्ड तीन स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है: 256GB, 512GB और 1TB। टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि चीन में इसकी अंदाजन कीमत कितनी होगी। लीक के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 15,999 युआन (लगभग 2,15,277 रुपये), 512GB स्टोरेज वाले मिड-टियर मॉडल की कीमत 17,999 युआन (लगभग 2,42,259 रुपये) और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2,69,139 रुपये) हो सकती है।

iPhone Fold के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

उम्मीद है कि आईफोन फोल्ड में 4:3 आस्पेक्ट रिश्यो वाली अंदर की तरफ मुड़ने वाली स्क्रीन होगी, जिससे सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसका फॉर्म फैक्टर ज्यादा चौड़ा होगा। इसके बावजूद, कहा जा रहा है कि यह डिवाइस काफी कॉम्पैक्ट होगा, जिसमें 5.5-इंच का बाहरी डिस्प्ले और 7.8-इंच की इंटरनल स्क्रीन होगी। उम्मीद है कि दोनों पैनल एमोलेड होंगे।

कहा जा रहा है कि ऐप्पल, आईफोन फोल्ड में फेस आईडी नहीं देगा। हो सकता है कि इसके पावर बटन में टच आईडी सेंसर लगा हो। उम्मीद है कि डिस्प्ले में सिर्फ कैमरों के लिए कटआउट होंगे। ऐसी भी अफवाह है कि यह डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। आईफोन फोल्ड में A20 Pro चिपसेट हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि यह iPhone 18 Pro को भी पावर देगा।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, ऐप्पल iOS में नए मल्टीटास्किंग फीचर्स लाने की योजना बना रहा है, संभवतः iOS 27 अपडेट के साथ, जिन्हें विशेष रूप से आईफोन फोल्ड के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। उम्मीद है कि आईफोन फोल्ड सितंबर 2026 में लॉन्च होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN