Home टेक न्यूज़ iPhone 18 की भारतीय कीमत लीक, इतना रखना होगा बजट; आईफोन 18e...

iPhone 18 की भारतीय कीमत लीक, इतना रखना होगा बजट; आईफोन 18e के साथ आएगा फोन

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 Price In India leak: अगर आप भी iPhone 18 के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। खबरें हैं कि यह फोन सितंबर में नहीं बल्कि 2027 में iPhone 18e के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन के 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 89,900 रुपये होगी।

iPhone 18 Price In India leak: iPhone फैन्स अब बेसब्री से iPhone 18 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। फैन्स लॉन्च से पहले ही अपकमिंग आईफोन के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं और इसलिए लॉन्च से पहले ही अपकमिंग आईफोन्स से जुड़ी लीक की खबरें जोरों पर हैं। जो लोग सोच रहे हैं कि आईफोन 18 सितंबर में डेब्यू करेगा, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि iPhone 18 का बेस वेरिएंट 2027 में लॉन्च हो सकता है। अगर आप भी लॉन्च से पहले ही आईफोन 18 के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो यहां हमने अब तक सामने आ चुकी सारी जानकारी इकट्ठा कर दी है, जिसमें इसकी संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च की तारीख और भी बहुत कुछ शामिल है। आप भी इन डिटेल्स पर नजर डालते हैं और तय करें कि यह फोन आपके लिए फिट रहेगा या नहीं…

कब आएगा iPhone 18, कितनी होगी कीमत (लीक के अनुसार)

अफवाहों के मुताबिक, ऐप्पल अपनी लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव कर रहा है और सितंबर 2026 में, हमें सिर्फ iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, और iPhone Ultra (Fold वेरिएंट) ही देखने को मिलेंगे। इसका मतलब है कि बेस वेरिएंट मार्च 2027 में iPhone 18e के साथ लॉन्च होगा। कीमत की बात करें तो, उम्मीद है कि 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला 12GB रैम वेरिएंट भारत में 89,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। बता दें कि ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट पर इस समय iPhone 17 का 256GB वेरिएंटच 82,900 रुपये में, 512GB वेरिएंट 1,02,900 रुपये में लिस्टेड हैं।

iPhone 18 की खासियत (लीक के अनुसार)

ऐसी खबरें हैं कि iPhone 18 में Apple A20 प्रोसेसर के साथ कम से कम 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। अफवाहों के मुताबिक, इस डिवाइस में 6.3-इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। यह आईफोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और इसमें Google Gemini द्वारा पावर्ड Siri होगी, जो यूजर्स को बेहतरीन AI अनुभव देगी।

फोटोग्राफी की बात करें, तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 48 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर शामिल होगा। इस फोन में सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए 18 मेगापिक्सेल का फ्रंट सेंसर हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे इसके पिछले मॉडल में था।

फोन से जुड़ी बाकी सभी डिटेल्स अभी भी सीक्रेट हैं, और ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि इसके लॉन्च में अभी काफी समय बाकी है। ऊपर बताई डिटेल्स लीक पर आधारित हैं ऐसे में अभी इन पर पूरा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। हां, इनसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन में हममें क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN