Source :- LIVE HINDUSTAN
iPhone 17e vs iPhone 16: Flipkart पर ये दोनों फोन एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। एक मॉडल तो लॉन्च प्राइस से लगभग 18,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत, चलिए बताते हैं…
अगर आप एंड्रॉयड फोन चलाकर बोर हो गए हैं और iPhone में अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दो पॉपुलर iPhone मॉडल इस समय एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं iPhone 17e और iPhone 16 की। आईफोन 17e ऐप्पल का सबसे लेटेस्ट मॉडल है।
अब, iPhone 17e और iPhone 16, दोनों एक ही कीमत में मिल रहे हैं, ऐसे में आपको थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है। आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसे ज्यादा अहमियत देते हैं, लेटेस्ट हार्डवेयर को या ज्यादा प्रीमियम फीचर्स को। जहां एक तरफ iPhone 17e में ज्यादा मॉडर्न चिपसेट मिलता है, वहीं ऐसा लगता है कि iPhone 16 में ज्यादा बेहतर फीचर्स हैं।
iPhone 17e vs iPhone 16: फ्लिपकार्ट पर एक समान कीमत
iPhone 17e के बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 64,900 रुपये थी। बैंक ऑफर के बाद इसे 61,655 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की डिटेल्स आप फ्लिपकार्ट ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट फोन पर 51,100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है, जिससे इसके कीमत को और कम किया जा सकता है।
iPhone 16 के बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 79,900 रुपये थी, बाद में कटौती के बाद यह 69,900 रुपये का हो गया था।। वर्तमान में यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर 64,900 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। बैंक ऑफर के बाद इसे भी 61,655 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी लॉन्च प्राइस से पूरे 18,245 रुपये कम में। बैंक ऑफर की डिटेल्स आप फ्लिपकार्ट ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट फोन पर भी 51,100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है, जिससे इसके कीमत को और कम किया जा सकता है।
किस फोन में क्या खास, यहां देखें कंपेरिजन
iPhone 17e vs iPhone 16: डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17e और iPhone 16, दोनों ही 6.1-इंच के सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले और एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आते हैं। iPhone 16 में थोड़ी ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है और इसमें डायनामिक आईलैंड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे यह थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और अप-टू-डेट लगता है।
iPhone 17e vs iPhone 16: चिपसेट और परफॉर्मेंस
अब, यहीं पर iPhone 17e को फायदा मिलता है। 17e ऐप्पल की नई A19-सीरीज चिप पर चलता है, यह वही चिप है जो iPhone 17 में भी इस्तेमाल हुई है, जबकि iPhone 16 में A18 प्रोसेसर लगा है। इस नई चिप से बेहतर एफिशिएंसी, बेहतर AI परफॉर्मेंस और आगे चलकर ज्यादा समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद, iPhone 16 में ज्यादा दमदार जीपीयू लगा है, जिसका मतलब है कि ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और गेमिंग के मामले में यह अब भी थोड़ा बेहतर हो सकता है। साथ ही, इस कीमत वाले सेगमेंट के ज्यादातर Android फोन के मुकाबले यह अब भी काफी ज्यादा काबिल है।
iPhone 17e vs iPhone 16: कैमरा
iPhone 17e में एक सिंगल 48-मेगापिक्सेल का फ्यूजन कैमरा मिलता है, जबकि iPhone 16 में डुअल-कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर और 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। एक्स्ट्रा कैमरे की वजह से, iPhone 16 फोटोग्राफी के लिए ज्यादा वैरायटी देता है, जिसमें अल्ट्रा-वाइड शॉट्स, मैक्रो सपोर्ट और वीडियो के लिए कुछ और फीचर्स शामिल हैं। अगर आपके लिए कैमरा एक जरूरी चीज है, तो iPhone 16 आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।
iPhone 17e vs iPhone 16: बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17e की बैटरी लाइफ थोड़ी बेहतर है। ऐप्पल के मुताबिक, iPhone 16 के मुकाबले इसमें वीडियो ज्यादा देर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक वजह यह भी है कि इसमें लगी नई चिप ज्यादा पावर-एफिशिएंट है। हालांकि, दोनों ही iPhone MagSafe को सपोर्ट करते हैं, लेकिन इनकी चार्जिंग स्पीड में फर्क है। iPhone 17e, 20W या उससे ज्यादा के एडॉप्टर के साथ 15W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी तुलना में, iPhone 16, 30W या उससे ज्यादा के एडॉप्टर के साथ 22W तक की तेज वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
iPhone 17e vs iPhone 16: स्टोरेज और कनेक्टिविटी
iPhone 17e में बेस लेवल पर 256GB स्टोरेज है, जबकि iPhone 16 का बेस मॉडल सिर्फ 128GB स्टोरेज के साथ आता है। अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए, तो 17e ज्यादा बेहतर वैल्यू देता है। दूसरी ओर, iPhone 16 नए कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे वाई-फाई 7 और अल्ट्रा-वाइडबैंड को सपोर्ट करता है, जो 17e में मौजूद नहीं हैं।
iPhone 17e vs iPhone 16: तो, आपको कौन सा चुनना चाहिए?
अगर आपको लेटेस्ट चिप, बेहतर बैटरी लाइफ और ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो iPhone 17e ज्यादा बेहतर विकल्प है, खासकर अभी की डिस्काउंटेड कीमत पर। लेकिन अगर आपको ज्यादा फीचर्स वाला आईफोनचाहिए, जिसमें ज्यादा बेहतर कैमरा सिस्टम, ज्यादा दमदार जीपीयू हो और जो ऐप्पल के फ्लैगशिप आईफोन्ल जैसा अनुभव दे, तो iPhone 16 अब भी कुल मिलाकर ज्यादा बेहतर पैकेज है, भले ही यह पुराना मॉडल हो।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


