Home टेक न्यूज़ iPhone 17 Pro Max जैसे लुक वाले Infinix Note 60 Pro की...

iPhone 17 Pro Max जैसे लुक वाले Infinix Note 60 Pro की बुकिंग पर मिल रहे ₹7000 के ऑफर

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infinix Note 60 Pro 5G की भारत में लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें 7000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। जिसमें फ्री एक्सेसरी, बैंक डिस्काउंट और वारंटी जैसी चीजें शामिल हैं।

स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ा लॉन्च होने जा रहा है और इस बार Infinix Note 60 Pro 5G चर्चा में है। कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च से पहले ही प्री-बुकिंग ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे फ्लैगशिप फोन्स जैसे हैं। साथ ही कंपनी शुरुआती खरीदारों को 7,000 रुपए तक के फायदे दे रही है, जिसमें फ्री एक्सेसरी, बैंक डिस्काउंट और वारंटी जैसी चीजें शामिल हैं।

कब लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro?

Infinix Note 60 Pro 5G को भारत में 13 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से सेल किया जाएगा। फोन प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है, जिससे यूजर्स लॉन्च से पहले ही इसे बुक कर सकते हैं।

प्री-बुकिंग पर मिलेंगे ये ऑफर्स

Infinix Note 60 Pro 5G की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने काफी आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिससे यह डील और भी वैल्यू-फॉर-मनी बन जाती है। शुरुआती खरीदारों को कुल मिलाकर लगभग 7,000 रुपए तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें करीब 3,999 रुपए कीमत का MagSafe सपोर्ट वाला स्पीकर फ्री दिया जा रहा है, जो इस डील को और खास बनाता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे फोन की फोन कीमत और कम हो जाएगी। कंपनी एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी भी दे रही है। साथ ही No Cost EMI और Buy Now Pay Later जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं, जिससे यूजर्स आसानी से इस फोन को खरीद सकते हैं।

Infinix Note 60 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 60 Pro 5G में फीचर्स के मामले में काफी दमदार पैकेज मिलता है। इसमें 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी आसानी से हैंडल कर सकता है।

इसके साथ 8GB या 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो अच्छी फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है।

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यह जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चलता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, JBL स्टीरियो स्पीकर, IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम फील वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN