Home टेक न्यूज़ Instagram चलाना जेब पर पड़ेगा महंगा, कई FREE फीचर के लिए अब...

Instagram चलाना जेब पर पड़ेगा महंगा, कई FREE फीचर के लिए अब देने होंगे पैसे

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Instagram पर जल्द ही कुछ फ्री फीचर्स को पेड बनाया सकता है। Meta एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रहा है जिसमें स्टोरी से जुड़े खास फीचर्स को अब पैसे देकर इस्तेमाल करना होगा।

Instagram यूजर्स को जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन फीचर्स को आप आज तक बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर रहे थे, वह जल्द ही पेड हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें कुछ खास फीचर्स केवल पैसे देकर ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। दरअसल, Instagram अपने रेवेन्यू मॉडल को मजबूत करने के लिए अब सिर्फ ऐड पर निर्भर नहीं रहना चाहता। इसी वजह से कंपनी नए-नए पेड फीचर्स टेस्ट कर रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस फीचर की हो रही है जिससे यूजर्स किसी की स्टोरी बिना सामने वाले को पता चले देख सकते हैं।

यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है और कुछ देशों में ही सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत हर महीने 1 डॉलर से 2 डॉलर प्रति महीने (लगभग 80–180 रुपए) हो सकती है। अगर यह फीचर ग्लोबली लॉन्च होता है, तो Instagram का पूरा एक्सपीरियंस बदल सकता है।

नया Instagram पेड फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग कर रहा है, जिसे कई जगह “Instagram Plus” कहा जा रहा है। इस मॉडल के तहत कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स सिर्फ पैसे देकर ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। सबसे बड़ा बदलाव स्टोरी फीचर में देखने को मिल सकता है। अभी तक Instagram Stories पूरी तरह फ्री हैं और कोई भी यूजर यह देख सकता है कि उसकी स्टोरी किसने देखी है। लेकिन नए फीचर के आने के बाद यह सिस्टम बदल सकता है।

इन फीचर्स के लिए लगेंगे पैसे

जिस नए पेड फीचर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसके तहत यूजर्स किसी की स्टोरी बिना अपना नाम दिखाए देख पाएंगे। मतलब अगर आप किसी की स्टोरी देखते हैं, तो सामने वाले को पता ही नहीं चलेगा कि आपने उसे देखा है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकता है जो प्राइवेसी चाहते हैं या बिना नोटिस हुए कंटेंट देखना चाहते हैं।

सिर्फ स्टोरी देखने वाला फीचर ही नहीं, बल्कि कई और एक्स्ट्रा फीचर्स भी इस सब्सक्रिप्शन में शामिल हो सकते हैं: स्टोरी कितनी बार देखी गई, यह देखने का ऑप्शन, स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक दिखाने का ऑप्शन, अलग-अलग ऑडियंस के लिए कस्टम स्टोरी लिस्ट बनाना, अपनी स्टोरी को ऊपर दिखाने (priority boost) का फीचर, ये सभी फीचर्स अभी टेस्टिंग में हैं और कंपनी यह समझने की कोशिश कर रही है कि यूजर्स किस चीज के लिए पैसे देने को तैयार हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN