Home टेक न्यूज़ Instagram पर आ रहा बड़ा अपडेट, अब फोटो और वीडियो में बदल...

Instagram पर आ रहा बड़ा अपडेट, अब फोटो और वीडियो में बदल पाएंगे अपना चेहरा

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Instagram जल्द एक नया AI-पावर्ड Face Swap फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स फोटो और वीडियो में अपना या किसी और का चेहरा बदल सकेंगे।

Instagram अपने प्लेटफॉर्म में एक बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है। Meta के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म अब AI-पावर्ड Face Swap फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स किसी भी फोटो या वीडियो में अपना चेहरा किसी और व्यक्ति के चेहरे से बदल सकेंगे। यह फीचर खास तौर पर AI का इस्तेमाल करेगा, ताकि स्क्रीन पर चेहरा स्वैप करना आसान, तेज और कूल लगे। यह फीचर मजेदार और क्रिएटिव कंटेंट बनाने में मदद करेगा, साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स को भी नए तरीके से कहानी कहने का मौका देगा। हालांकि Instagram ने अभी इस फीचर की लॉन्च को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक स्क्रीनशॉट्स बताते हैं कि यह फीचर टेस्टिंग में है और जल्दी ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

क्या है Face Swap फीचर

Instagram का यह नया AI-पावर्ड फीचर Face Swap कहलाता है। यह आपको फोटो और वीडियो में किसी का चेहरा दूसरे व्यक्ति के चेहरे से बदलने की सुविधा देगा। यानी अगर आप अपने दोस्तों, परिवार या खुद को किसी वीडियो-स्टोरी में अलग चेहरे के साथ दिखाना चाहें, तो यह फीचर वह बदलाव करेगा।

फीचर फिल्टर से कैसे अलग होगा नया फीचर

आज Instagram पर कई फिल्टर्स होते हैं जैसे चेहरे पर इफेक्ट, किट्टी कान, सनग्लास आदि लगाना। लेकिन Face Swap फीचर असली चेहरे को दूसरी व्यक्ति के चेहरे से बदल देगा, जो साधारण फिल्टर नहीं कर सकते हैं। यह असल फोटो और वीडियो को भी AI-प्रोसेस करके नया रूप देगा।

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो क्रिएटिव कंटेंट बनाना चाहते हैं। रील्स और वीडियो में मज़ेदार बदलाव करना चाहते हैं। कहानी को और मजेदार तरीके से दिखाना चाहते हैं। या फिर पुरानी वीडियो में खुद को जोड़ना चाहते हैं। ब्रांडिंग या मार्केटिंग वीडियो को नया लुक देना चाहते हैं।

प्राइवेसी और Deepfake की चिंता

जहां यह फीचर क्रिएटिव है, वहीं इससे Deepfake जैसी चीज़ें भी बन सकती हैं, यानी ऐसा फोटो या वीडियो जो नकली लगे लेकिन बड़ा-सच जैसा दिखे। कई देशों में सरकारें इसी वजह से बहुत सतर्क हैं और AI-बेस्ड विज़ुअल कंटेंट पर कड़े नियम लागू कर रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN